जापानी खानपान को लंबे जीवन के लिए अच्छा विकल्प बताया गया है। जापीन भोजन ताजगी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। एक शोध में पता चला कि जापानी फूड्स में मौजूद न्यूक्लिक एसिड कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मददगार हो सकते हैं।

आगे पता चला कि सैल्मन और टोरुला यीस्ट में पाए जाने वाले न्यूक्लिक एसिड्स कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में प्रभावकारी माना जा सकता है। जो न्यूक्लिक एसिड होते हैं वे शरीर में जाकर टूट जाते हैं और न्यूक्लियोटाइड्स और न्यूक्लियोसाइड्स में बदल जाते हैं। इसकी मदद से इम्यून सिस्टम को सहारा मिलता है।

सैल्मन मील्ट और टोरुला यीस्ट है चमत्कारी

जानकारी के अनुसार वैज्ञानिकों ने सैल्मन मील्ट और टोरुला यीस्ट से न्यूक्लिक एसिड कंपाउंड्स को निकाला और इनका प्रयोग कैंसर सेल्स पर किया गया। इनमें गुआनोसीन जैसे तत्व पाए गए, जिसकी मदद से कैंसर सेल्स की वृद्धि को रोकने में मदद मिली है।

गुआनोसीन

गुआनोसीन कैंसर सेल्स को विकास चक्र शुरू करने से रोकता है, जिससे कैंसर का फैलाव रुक सकता है। इस जानकारी के पता चला कि डाइट में गुआनोसीन और न्यूक्लिक एसिड्स लिए जाएं तो कैंसर की रोकथाम की जा सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *