वैसे तो ब्रश करने के बाद हर कोई कुल्ला करता है लेकिन क्या आपको मालूम है ब्रश करने के बाद कुल्ला नहीं करना चाहिए। वहीं हम ब्रश तीन स्टेज में करते हैं एक ब्रश, दूसरा थूकना और तीसरा कुल्ला करना । लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रश करने के बाद कुल्ला नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे दांतों कोई फायदा नहीं मिलता है।
डॉ. सारा अल हम्मादी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया
बता दें कि डेंटिस्ट डॉ. सारा अल हम्मादी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि ब्रश करने के बाद कुल्ला करने से आपके दांतों को कोई फायदा नहीं होता। दरअसल जब आप ब्रश करने के बाद पानी से कुल्ला करते हैं तो इससे दांतों को ब्रश करके मिलने वाले फायदें दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं वीडियो में क्या बताया है।
ब्रश करते टाइम टूथपेस्ट की पूरी पट्टी का न करें यूज
डॉक्टर ने बताया कि जब आप ब्रश करें तो इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी टूथपेस्ट की एक पूरी पट्टी मुंह में डाल कर न करें। वहीं आप ब्रश करते समय टूथपेस्ट की एक पूरी पट्टी डालने की बजाए सिर्फ थोड़ी सी मात्रा का इस्तेमाल करें। साथ ही आराम से और धीरे-धीरे ब्रश करें।
टूथपेस्ट चुनें
ब्रश करते समय आप अपने पसंद के टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि 2 मिनट से ज्यादा ब्रश न करें। वहीं अगर आपका कुल्ला करना है तो आप पानी के थोड़े से बूंद से कर सकते हैं। बता दें कि कुछ टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से ज्यादा मौजूद होती है जिसकी वजह से उसे निगला नहीं जाता है। और हम ब्रश करने के तुरंत बाद कुल्ला कर लेते हैं। इसलिए आप अपनी पसंद के हिसाब से टूथपेस्ट का चुनाव करें।
बच्चों को थूकना सिखाएं
वहीं आप छोटे बच्चों को ब्रश करने के बाद कुल्ला करने की बजाए थूकना सिखाएं। ध्यान रखें कि जब भी बच्चा ब्रश करें उनके ब्रश पर बहुत कम पेस्ट लगाएं, ब्रश करने के बाद उन्हें थूकने को कहें, कुल्ला न करवाएं। वहीं आप बच्चे को टूथपेस्ट मटर के दाने के बराबर दें।
