लोगों को सर्दी-खांसी होना काफी आम है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि खांसी आने से शरीर की मजबूत हड्डी टूट जाए। भले ही आपको यह सुन कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। हाल ही में 35 साल के एक शख्स के शरीर की सबसे मजबूत हड्डी सिर्फ खांसी आने से टूट गई है । वहीं यह चौकनें वाला मामला चीन से आया है। दरअसल 35 साल की उम्र में जांघ की हड्डी टूटना तभी संभव है जब कोई व्यक्ति कार एक्सीडेंट या किसी ऊंचाई से गिर जाए। लेकिन चीन के रहने वाले इस शख्स की तो सिर्फ खांसी आने से ही हड्डी टूट गई। जहां डॉक्टर भी यह जानकर काफी हैरान हुए। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है पूरा मामला
ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों के पूछने पर पीड़ित शख्स ने बताया कि उसे विशेष रूप से खांसी के तुरंत बाद तेज दर्द महसूस हुआ । हालांकि उसे इस दर्द के बारे में समझ नहीं आया और वो इस दर्द को इग्नोर कर दिया। जिसके बाद वह दर्द की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ महसूस हुआ तो वो तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो पता चला कि उसके जांघ की हड्डी टूट गई थी। जब डॉक्टरों को यह पता चल तो वो काफी हैरान हुए क्योंकि व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था, इसके बावजूद हड्डी टूटी हुई है।
शख्स को नहीं था कोई बीमारी
जिसके बाद डॉक्टरों ने उससे उसके लाइफस्टाइल और डाइट के बारे में पूछा और बोन डेन्सिटी टेस्ट’ किया तो पता चला कि उसकी हड्डियों का घनत्व तो किसी 80 साल के बूढ़े बुजुर्ग की तरह था। डॉक्टरों ने बताया कि उसे किसी भी तरह की हड्डी से जुड़ी बीमारी नहीं थी।
सॉफ्ट ड्रिंक हड्डी टूटने की वजह
साथ ही डॉक्टर ने बताया कि यह शख्स बहुत ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक कोक का सेवन करता था और खराब खाना खाता था जिस वजह से उसकी हड्डियों की डेन्सिटी काफी कम हो गई थी और बस खांसी की वजह से उसके जांघ की हड्डी टूट गई। दरअसल ऐसे ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो कैल्शियम को शरीर में जाने से रोकता है। यही कारण है कि हड्डियां इतनी कमज़ोर हो जाती हैं।
