हम चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं लेकिन अपना दादी-नानी और मां के नुस्खों को कभी नहीं भूलते। खासकर जब बात बालों और स्किन की आए तो खुद भी उन नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शेट्टी ने भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी मां के खूबसूरत और चमकदार बालों का राज बताते हुए उन्हीं का हेयर मास्क का नुस्खा शेयर किया है। मेथी से तैयार किया गया ये नुस्खा आपके बालों को भी स्ट्रांग और हेल्दी बनाने में मदद करेगा।
मेथी के बीजों से बना पैक
आपको बता दें कि डॉ. रश्मि की मां अपने बालों पर मेथी के बीजों से बना हेयरपैक लगाती हैं। सेहत और स्किन के लिए भी मेथी के दाने काफी असरदार होते हैं लेकिन बालों के लिए भी ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं। मेथी हमारे बालों की लंबाई को बढ़ाने, झड़ना, टूटना और डैमेज होने से रोकने से लेकर बालों में जान डालने का काम करती हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DBtjmuFy3EM/?utm_source=ig_web_copy_link
ऐसे बनाएं हेयर पैक
मेथी- 1 बाउल
कोकोनट मिल्क- 1 गिलास
पानी- 1 कोटरी
बनाने का तरीका
. सबसे पहले आप एक रात के लिए मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख लें।
. अगले दिन भीगी हुई मेथी के बीजों को मिक्सी में डालें और साथ में कोकोनट ऑयल डालकर अच्छे से घुमाकर पेस्ट बना लें।
. अब आप इसे अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
. ध्यान रखें कि पेस्ट को बालों में सूखने न दें और आधे घंटे बाद बाल धो लें।
. ये नुस्खा आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ा देगा और उन्हें सिल्की शाइनी भी बनाएगा।
बालों पर मेथी का इस्तेमाल
हमारे बालों की हेल्थ को बेहतर बनाने और झड़ने से रोकने के लिए मेथी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा रिसर्च गेट की एक स्टडी में भी लिखा है कि मेथी के महिलाओं और पुरुषों में कम से मोडरेट हेयर लॉस ट्रीटमेंट करते हैं। इसके अलावा बालों के विकास पर भी पॉजिटिव इफेक्ट देखा गया है।
बालों के लिए कोकोनट ऑयल के फायदे
नारियल के तेल की तरह इसका दूध भी हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है। ये स्कैल्प को डीप मॉइश्चराइज करने, हेयर ग्रोथ को प्रमोट करने और डैमेज हेयर को रिपेयर करने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड, कैराटिन, विटामिन, मिनरल्स प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

