दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ते एयर पॉल्यूशन ने लोगों की सेहत की बैंड बजा दी है। एयर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है और इससे सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। ये खतरनाक प्रदूषण बच्चों से लेकर बड़े लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में नाक और गले का इंफेक्शन बढ़ गया है, जिससे लोग खांसी जुकाम और बुखार के शिकार बन रहे हैं। यदि आप भी एयर पॉल्यूशन के चलते गले और नाक के इंफेक्शन का शिकार हो गए हैं तो कुछ घरेलु उपाय आपके काम आ सकते हैं। जैसे कि।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला गर्म दूध रात को सोने से पहले पीने से आपको गले और नाक में हो रही खराश से आराम मिलेगा। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसके साथ-साथ ये कफ भी दूर करते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में हल्दी वाला दूध आपको फ्लू, खांसी जुकाम और एलर्जी से बचाएगा। नींबू के रस को थोड़े से गुनगुने पानी में मिलाएं फिर इसमें थोड़ी सी हल्दी और पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं और एक हफ्ते तक इसका सेवन करें। इससे आपके गले का इंफेक्शन ठीक हो जाएगा।

ग्रीन टी में मुलेठी

आप ग्रीन टी में थोड़ी सी मुलेठी डालकर भी आप पी सकते हैं। इसके अलावा रोज रात को सोने से पहले गर्म पानी में नमक डालकर इससे गरारे करें। इससे गले का इंफेक्शन और सूजन खत्म होगी। तुलसी का काढ़ा गले और नाक के इंफेक्शन को कम करने में मदद करेगा। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपके गले का इंफेक्शन को ठीक करेंगे। एक बर्तन में पानी डालें, उसमें तुलसी की पत्तियां, अजवाइन, काली मिर्च, नमक और अदरक डालें और कुछ देर उबाल कर इस पानी को पिएं।

शहद का पानी

गले और नाक के इंफेक्शन को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे इंफेक्शन के बैक्टीरिया खत्म होंगे और गले को आराम मिलेगा। इसके साथ-साथ आप सेब के सिरके को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और पी लें।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी का काढ़ा गले और नाक के इंफेक्शन को कम करने में मदद करेगा। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपके गले का इंफेक्शन सही कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी डालें, उसमें तुलसी की पत्तियां, अजवाइन, काली मिर्च, नमक और अदरक डालें और कुछ देर उबाल कर इस पानी को पी लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *