पनीर खाना काफी लोगों को पसंद होता है। हर खास अवसरों पर या त्यौहारों पर पनीर को जरूर बनाया जाता है। अगर आपके मेनू भी हर समय पनीर शामिल होता है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि आपको जानकर हैरानी होगी कि नकली खाद्ध पदार्थों का धंधा करने वाले मुनाफाखोर आपकी और आपके परिवार की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

दरअसल देश के कुछ मिलावटखोरों ने त्योहारों पर जगह-जगह आपको बीमार करके अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम कर लिया है। जिस वजह से देश भर में छापेमारी और पनीर, मावा समेत सभी फूड आइटम्स की रैंडम सैंपलिंग करके उनका टेस्ट किया जा रहा है और उन टेस्ट के नतीजे बहुत चिंतजनक आए हैं। रोज हजारों किलो नकली पनीर और मावा बरामद हो रहा है।

देश में नकली पनीर का व्यापार

इसमें मिल्क फेट और सोया के अलावा दूसरा फेट भी पाया गया है। खाद्य विभाग ने पनीर में बड़ी मात्रा में मिलावट की पुष्टि की है। इसे सिंथेटिक पनीर भी कहा जाता है। ये सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसमें यूरिया, कोलतार डाई, डिटर्जेंट, सफ्लरिक एसिड मिलाया जाता है।

टेस्ट में फेल हुआ पनीर

जानकारी के अनुसार दिल्ली में दीवाली से पहले 8000 किलो नकली दूध-पनीर जब्त किया गया। इंदौर में भी खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और ग्वालियर से आए 100 किलो नकली मावा और मिठाई जब्त किया। मिलावटी घी भी जब्त किया गया है। इनकी सैंपलिंग करवाने पर पता चला कि टेस्ट में सब फेल हो गए हैं। आपको बता दें कि 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में लाखों क्विंटल नकली माल हर सीजन में पकड़ा जाता है।

नकली पनीर में ये हानिकारक तत्व होते हैं

पनीर की मांग बढ़ती जा रही है इसलिए इसे सिंथेटिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। लेकिन अब आप असली और नकली पनीर को पहचान जाएंगे। नकली पनीर के लिए पामोलिन तेल, ग्लिसरॉल मोनोस्टियरेट पाउडर, डिटर्जेंट पाउडर और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे खतरनाक और जानलेवा केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।

नकली पनीर को चेक करने के तरीके

पनीर को चेक करने के लिए सबसे पहले हाथ में मसलकर देखें। जो मिलावटी पनीर होगा उसका चूरा बन जाएगा, क्योंकि यह पाउडर मिल्क से बनता है। अगर टाइट हो रहा है या तोड़ने पर रबर की तरह खिंच रहा है तो भी मिलावटी है और प्योर पनीर के साथ ऐसा नहीं होगा। अगर आप नकली पनीर खाते हैं तो उससे किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचेगा। नकली सिंथेटिक पनीर खाने से पेटदर्द, डायरिया, एलर्जी और उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है।

दूसरे तरीके में पनीर या खोए का एक टुकड़ा 5 मिनट गर्म पानी में उबाल लें और ठंडा होने दें। इसके बाद आयोडीन टिंचर की 4-6 बूंद पनीर या खोये पर डालें। अगर रंग नीला पड़ जाए तो इसका मतलब वे नकली है या इसमें मिलावट की गई है। अगर रंग नहीं बदलता तो आप उसे खा सकते हैं।

तीसरा तरीका, पानी में पनीर को उबालें, जब ठंडा हो जाए तो सोयाबीन या अरहर की दाल मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर छिड़क दें। थोड़े समय के लिए छोड़ दें। रंग लाल हो जाता है तो नकली है और उसमें यूरिया मिला हुआ है। इसलिए खाने से पहले सावधानी जरूर अपनाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *