सूरज की हानिकारक किरणों के कारण स्किन काफी डैमेज हो जाती है। यूवी किरणों के कारण स्किन डल और बेजान होने के साथ-साथ उम्र बढ़ने के लक्षण भी त्वचा पर दिखने लगते हैं, जिससे झुर्रियां, पिग्मेंटेशन और फाइन लाइन्स की समस्या भी बढ़ जाती है। स्किन को यूवी किरणों से बचाने के लिए लोग अक्सर सनस्क्रीन इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में सनस्क्रीन कई तरह के मिलते हैं जो आपकी स्किन के लिए अच्छे और बुरे दोनों साबित हो सकते हैं। आजकल मार्केट में स्प्रे सनस्क्रीन की मांग भी काफी बढ़ गई हैं। इसे कैरी करना और लगाना दोनों ही बहुत आसान है, जिस कारण लोग इसका इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्प्रे सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए जितना फायदेमंद है, उतने ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं स्प्रे सनस्क्रीन लगाने के फायदे और नुकसान।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DA5kOIKzhdr/?utm_source=ig_web_copy_link

फायदे

. स्प्रे सनस्क्रीन लगाने में काफी आसान होती है, इससे पीठ और कंधे जैसे मुश्किल पहुंच वाले क्षेत्रों पर इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।

.स्प्रे सनस्क्रीन हल्का होता है और इसमें चिकनाहट भी कम होती है, जिससे यह ऑयली और एक्ने वाली स्किन के लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।

. यह त्वचा पर जल्दी एब्जॉर्ब हो जाती है, यदि आप जल्दी में हैं तो ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होगी।

. यह वाटर रेसिस्टेंट होता है, जो स्विमर्स और जीम में पसीना बहाने वाले लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

नुकसान

. स्प्रे सनस्क्रीन को आप अपनी स्किन पर समान रूप से नहीं लगा सकते इससे स्किन के धब्बे और पैच छूट सकते हैं, जो आपकी स्किन के लिए सुरक्षित नहीं होगा।

.स्प्रे सनस्क्रीन का सीमित कवरेज होता है, इसे लगाना क्रीम या लोशन की तुलना में मुश्किल होगा।

. स्प्रे सनस्क्रीन का प्रयोग आपके सांस लेने में मुश्किल का कारण बनेगा यदि आप लंबे समय तक बड़ी मात्रा में इसका उपयोग करते हैं।

.इसमें मौजूद अल्कोहल और अन्य तत्व आपकी त्वचा को ड्राई बनाएंगे, जिससे त्वचा पर जलन और एलर्जी की समस्या बढ़ जाएगी।

. स्प्रे सनस्क्रीन का इस्तेमाल कभी-कभी के लिए अच्छा है लेकिन रेगुलर आप लिक्विड सनस्क्रीन लगाने के बारे में ही सोचें। इतना ही नहीं यदि स्प्रे सनस्क्रीन लगाने के बाद त्वचा पर किसी तरह का बदलाव दिखे तो इसका इस्तेमाल करना छोड़ दें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *