वायु प्रदूषण के कारण त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। त्वचा के पोर्स में इकट्ठा होकर ये टॉक्सिन्स एक्ने और ब्रेकआउट की वजह भी बन सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स एक्टिवेटेड चारकोल के इस्तेमाल को प्रदूषण से बचाव का बेहतर तरीका बताते हैं। एक्टिवेटेड चारकोल एक्ने की समस्या को कम करने में काफी मदद करेगा। आइए जानते हैं आखिर कैसे। बढ़ता वायु प्रदूषण हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचा रहा है। प्रदूषण के कारण त्वचा के पोर्स में गंदगी और प्रदूक से जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से एक्ने, एलर्जी, रैशेज जैसी कई स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए प्रदूषण से स्किन को बचाना बहुत जरूरी है। प्रदूषण से त्वचा पर होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में एक्टिवेटेड चारकोल काफी कारगर साबित होगा है। आपको बता दें कि एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा के पोर्स को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। तो चलिए जानते हैं कि इसे आप स्किन पर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

आखिर कैसे चारकोल है स्किन के लिए फायदेमंद?

एक्सपर्ट्स के अनुसार,चारकोल जिसको ब्लैक डायमंड भी कहते हैं त्वचा की ऑयलीनेस को कम करने में काफी कारगर माने जाते हैं। ये स्किन के ऑयल को अब्जॉर्ब करके एक्ने और पिंपल जैसी परेशानियों को कम करेंगे। साथ ही, ये पोर्स के अंदर छिपी गंदगी को भी बाहर निकालेगा, जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके लिए एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। बढ़ता वायु प्रदूषण, जिसमें PM2.5 से PM10 पार्टिकल्स स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं, जिसके कारण ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसके अलावा, हवा में मौजूद नाइट्रोजन और लीड जैसे केमिकल्स भी स्किन को नुकसान पहुंचाएंगे। ये केमिकल्स स्किन पोर्स के जरिए ब्लड में भी जा सकते हैं, जो आगे चलकर ऑर्गन डैमेज का कारण बनेंगे।

ऐसे काम करेगा एक्टिवेटेड चारकोल?

आपको बता दें कि एक्टिवेटेड चारकोल सिर्फ स्किन के टॉक्सिन्स को अब्जॉर्ब करता है यह खुद स्किन में अब्जॉर्ब नहीं होता। इस वजह से इसके इस्तेमाल से स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा के पोर्स में मौजूद माइक्रोब्स को भी एब्जॉर्ब करेगा, जिससे एक्ने और स्किन इन्फेक्शन से बचाव होगा। इतना ही नहीं, एक्टिवेटेड चारकोल सीबम यानी ऑयल प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करेगा।

रीव्यू ऑफ ग्रीन सिंथेसिस

एक्टिवेटेड चारकोल टू रिड्यूस सीबम लेवल इन ऑयली फेशियल स्किन” नाम की एक स्टडी में यह बताया गया है कि एक्टिविटेड चारकोल का टेक्सचर पोरस होता है, नेगेटिव चार्ज मॉलिक्यूल्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं हालांकि, चारकोल शरीर में एब्जॉर्ब नहीं हो सकता, इसलिए ये सिर्फ सतह पर मौजूद टॉक्सिन्स को ही दूर करेगा। कुछ लोगों को एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, खासकर यदि आपकी स्किन ड्राई है तो चारकोल का स्किन पर इस्तेमाल करना सुरक्षित है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो जाएगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *