डिंपल क्वीन के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें गंदे बाथरूम को देखकर अजीब सी बैचेनी होती है। इसी वजह से जब भी वे कहीं जाती हैं तो सबसे पहले बाथरूम चेक करती हैं। विस्तार से जाना तो पता चला कि प्रीति जिंटा ओसीडी से ग्रस्त हैं। ओसीडी के मरीज गंदगी को लेकर काफी सावधान रहते हैं।

Obsessive Compulsive Disorder (OCD)

आपने अपने आस पास ऐसे लोग देखे होंगे जो अपनी अलमारी के रंगों का मिलान करते हैं या किसी ऐसे दोस्त को जो हमेशा हाथ धोने के लिए सैनिटाइज़र अपने पास रखता हो। लेकिन आपको बता दें कि इस तरह की हरकतें जरूरी नहीं कि OCD के लक्षण ही हों। OCD के बारे में लोगों के अंदर ऐसी कई गलतफहमियां हैं, जो इससे पीड़ित लोगों के लिए बहुत परेशान करने वाली हो सकती हैं।

OCD के कारण

इसके बहुत से लक्ष्ण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए बचपन में किसी चीज को लेकर दिमाग पर बुरा असर पड़ना, जेनेटिक, स्ट्रेप्टोकोकल संक्रमण आदि। जो लोग इससे प्रभावित होते हैं वे इसके बारे में मजाक नहीं करते और न ही किसी को बताना पसंद करते हैं। वे अक्सर इन व्यवहारों पर शर्म महसूस करते हैं और अपने बाध्यकारी व्यवहार को छिपाने के लिए संघर्ष करते हैं।

उन्हें समझाने की कोशिश करें

आप उनका ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, जैसे कि टहलना या मूवी देखने आदि की बातें कर सकते हैं, जिससे उनका ध्यान कहीं ओर लगे। आपके बता दें कि ओ.सी.डी. से पीड़ित किसी व्यक्ति को ये बताना कि उसके डर सच नहीं होंगे, इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिर भी उनके अंदर ये बात रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *