प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी होना महिलाओं के लिए एक आम समस्या है। ज्यादातर महिलाओं को उल्टी और मतली की समस्या ज्यादातर सुबह के समय होती है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है। भले ही उल्टी की समस्या प्रेग्नेंसी में आम हो, लेकिन किसी भी महिला के लिए यह काफी परेशान कर देने वाली स्थिति होती है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं कि अपने मुंह को साफ करने के लिए और दोबारा उल्टी होने से बचने के लिए क्या खाएं। ऐसे में यदि आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी होने के बाद क्या खाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो आइए आज आपको बताते हैं कि आप प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली उल्टी के बाद क्या खा सकती हैं।
थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार खाएं
प्रेग्नेंसी में उल्टी की समस्या ज्यादातर सुबह के समय होती है। ऐसे में उल्टी होने के बाद हैवी या ज्यादा खाना-खाने से बचें। आप थोड़ा-थोड़ा लेकिन कई बार भोजन करें।

मसालेदार भोजन
चिकना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करने से बचें, क्योंकि ये आपके पेट पर ज्यादा दबाव डाल सकता है, जिससे दोबारा उल्टी होने की समस्या हो सकती है, या फिर मतली की समस्या बनी रहती है।
प्रोटीन युक्त स्नैक्स
उल्टी बंद होने के बाद आप प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स खा सकते हैं, जिसमें सादा दही, उबले अंडे, पनीर, मूंगफली का मक्खन आदि शामिल करें। प्रोटीन ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करने में मदद करेगा और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाएगा।

हाइड्रेटेड रहें
प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी होने पर आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है इसलिए उल्टी होने के बाद सबसे पहले खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें, इसके लिए आप पानी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक या सूप पी सकती हैं। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं, जो मतली की समस्या को कम करने में मदद करेगा।
पचने वाले खाद्य पदार्थ चुनें
उल्टी होने के बाद हल्के और पचने वाले खाद्य पदार्थ खाएं, जिसमें आप सादा टोस्ट, चावल या सादे नूडल्स, केले, सेब की चटनी, उबले हुए आलू आदि चीजें खा सकते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी होना आम बात है, लेकिन इस दौरान अपने खान-पान, हाइड्रेशन और स्वास्थ्य का का अच्छे से ध्यान रखें।
