बी-टाउन की एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं इन्हीं फिट एक्ट्रेस में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम आता है। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी फिटनेस का राज बताती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ दिनों पहले जिम में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद से एक्ट्रेस बेड रेस्ट पर हैं और सारे काम को छोड़कर सिर्फ घर पर ही आराम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अक्टूबर को जिम में वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस की पीठ में दर्द हुआ लेकिन इसके बाद भी वह एक्सरसाइज करती रही जिसके कारण उनकी पीठ में चोट लग गई।
एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा
फिट एक्ट्रेस में शामिल रकुल प्रीत सिंह के साथ पिछले दिनों जिम में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बेड रेस्ट पर हैं और सारे काम को छोड़कर घर पर ही आराम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5 अक्टूबर को जिम में वर्कआउट के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने बिना सेल्फी बेल्ट पहनें 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट उठा लिया। डेडलिफ्ट उठाने के बाद एक्ट्रेस के पीठ में दर्द हुआ, लेकिन इसके बाद भी वह एक्सरसाइज करती रहीं, जिस वजह से उनकी पीठ में चोट लग गई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके कमर पर बेल्ट लगी हुई दिख रही है।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DBWnOpAh3Qr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
बर्थडे पार्टी से पहले बिगड़ी हालत
कहा जा रहा है कि पीठ में चोट लगने और दर्द के बाद भी एक्ट्रेस दवाईयां फिल्म की शूटिंग पूरी कर रही थीं लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी से एक घंटे पहले एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई। रकुल के पीठ का दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना पड़ा। फिजियोथेरेपिस्ट ने उन्हें बताया कि बिना सेफ्टी के ज्यादा वजन बढ़ाने से उनकी L4, L5 और S1 नसें जाम हो गई हैं। दर्द से राहत दिलवाने के लिए रकुल को इंजेक्शन और थेरेपीज भी दी जा रही हैं, फिलहाल रकुल प्रीत सिंह की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही काम पर वापस आएंगी।
फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट हैं एक्ट्रेस
जानकारी के लिए बता दें कि रकुल अपनी फिटनेस और बॉडी फिगर का बहुत ध्यान रखती हैं। वह अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए और पसीना बहाते हुए दिख जाती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए जिम वर्कआउट वीडियो में उन्हें कई तरह की एक्सरसाइज करते हुए भी देखा जाता है लेकिन ज्यादातर में वह सेफ्टी बेल्ट पहनें हुए दिखती हैं।
जिम में सेफ्टी बेल्ट पहनना जरुरी
जिम में वर्कआउट के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहनना बहुत जरूरी है। यह भारी वजन उठाने के दौरान रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देने का काम करती है, इससे चोट लगने का खतरा कम होता है। सेफ्टी बेल्ट पहनने से रीढ़ की हड्डी के ज्यादा मुड़ने या झुकने का जोखिम भी कम होता है। साथ ही, यह गले की हड्डी और रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देखकर किसी भी तरह के अंदरूनी चोट लगने के खतरे को भी कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट और फिटनेस कोच भी हैवी वेट लिफ्टिंग या ज्यादा वजन वाली एक्सरसाइज करते समय बेल्ट पहनने की सलाह देते हैं।

