त्यौहारों के दौरान सभी को सबसे अलग और सुंदर दिखना है। इसलिए ऐसे कपडों और गहनों का चयन किया जाता है जो सबसे हटकर हों। अगर मेकअप की बात करें तो इन त्यौहारों में करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि घरों में रिश्तेदार आए होते हैं और काम भी बहुत होता है। इसलिए हम आपके सामने ऐसी टिप्स लाएं हैं जो कम समय में आपको एक परफ़ेक्ट लुक दे सकता है।
Facewash
सबसे पहले चेहरे को साफ करने के लिए फेसवॉश से धो लें। ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के हिसाब से हो और उसमें पोषक तत्व भी हो, जिससे त्वचा को कोई नुकसान न पहुंचे।
Moisturizer
फेस धोने के बाद चेहरे को नमी की ज़रूरत होती है और इसके लिए आप अपने मनपसंद मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से आपका मेकअप लंबे समय तक बना रहेगा।
Compact Powder
फ़ाउंडेशन का इस्तेमाल स्किनटोन के हिसाब से करें। दाग़-धब्बों को कंसीलर की मदद से कवर करें, अगर आपनी स्किन को लेकर कॉन्फ़िडेंट हैं तो सीधे कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Eyeliner
इसके बाद आती है आंखों की बारी। आइलाइनर की मदद से आपकी आंखों में निखार आएगा। अगर आप इसके साथ काजल का इस्तेमाल करती हैं तो आप कहर ही ढा देंगी।
Lip-gloss
लिपस्टिक की जगह आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। होंठ आपके शाइनी और बोल्ड नज़र आएंगे। लिपस्टिक के मुकाबले, लिपग्लॉस लाइट और नॉस्टिकी होते हैं, जिससे लिप्स को सॉफ़्ट लुक मिलता है और वे मॉइस्चराइज़्ड रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
