सोशल मीडिया को जितना बुरा बनाया जाता है उतना भी ये बुरा नहीं है। हां, माना कि नींद खुलने पर हम सबसे पहले सोशल मीडिया अकाउंट्स को चेक करते हैं, वहां क्या ट्रेंड में चल रहा है ये देखना बहुत जरूरी होता है। कहीं घूमने जाना तो स्टोरी या पोस्ट करने के लिए कम से कम एक परफ़ेक्ट पिक़्चर लेने की हज़ारों कोशिश करते हैं। दिन में अगर कोई स्टोरी न डालें तो दिन अधूरा सा लगता है।

पर इसने हमें बिगाड़ा है तो साथ भी बहुत दिया है। इसने हमें तब संभाला जब पूरी दुनिया क्वॉरिंटिन में थी। काम को आगे बढ़ाने में मदद करी। लेकिन कहीं बार ऐसा होता है कि हमें सोशल मीडिया का दबाव महसूस होना शुरू हो जाता है या इसकी वजह से हमारा आत्मविश्वास खराब हो जाता है तो ऐसे में ये देखें कि किस तरह आप उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर लगे की हट जाना चाहिए तो आप अपने कदम पीछे हटा सकते हैं। यहां से भी आप कुछ टिप्स ले सकते हैं और समझ सकते हैं कि किस तरह आपको सुकून मिलेगा।

मन से Unfollow करें

जितने भी मशहूर लोग हैं आप उन्हें अपनी मर्जी से फॉलो और अनफॉलो कर सकते हैं। आपके ऊपर उन्हें फॉलो करने का दबाव नहीं है। अगर आपको लगे कि उस हस्ती को फॉलो करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं तो बेधड़क अनफॉलो करें। जिन दोस्तों ने कभी आपका पहले साथ न दिया हो और वो भी आपके साथ जुड़े हो तो आप उन्हें भी अनफॉलो कर सकते हैं। जो लोग आपके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं और अगर आपको ठीक नहीं लगता तो भी आप ऐसा कर सकते हैं। इससे आपको सुकून मिलेगा।

मनपसंद Content पोस्ट करें

बहत बार ऐसा होता है कि हम जिसे फॉलो करते हैं, उसके कंटेट की वजह से। कई लोग बहुत अच्छा कंटेट बनाते हैं और आपको बहुत अच्छा महसूस होता है, लेकिन वैसा कंटेट आप भी बना सकते हैं जिससे आपको और भी ज्यादा खुशी मिलेगी। ऐसी तस्वीरें पोस्ट करें जिन्हें देखने से आपको शांति औक खुशी मिले। किसी के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं तो भी आप पोस्ट कर सकते हैं। इससे एक तो आपकी यादें स्टोर रहेंगी साथ ही जब भी आप अपना अकाउंट खोलेंगे तो उसे देखकर खुशी महसूस करेंगे। हमेशा लाइक, कमेंट और फ़ॉलोअर्स के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

अपनी तुलना किसी से न करें

सोशल मीडिया पर ज्यादातर जो चीजें डाली जाती हैं उन्हें एडिट किया जाता है। इसलिए अपनी डाली हुई चीज की उसके साथ तुलना न करें। जो आपको ठीक लगे, जैसा लगे, वैसी ही डालें।

Follow Motivational Pages

यदि आप चाहते हैं कि आप अपने सोशल मीडिया पर खुश रहें तो ऐसे पेजों को फॉलो करें जिससे आपको खुशी मिले या जिसमें आपकी रूचि हो। यदि आप पढ़ना पसंद करते हैं तो कविता अकाउंट्स या कोटेशन पेजों को फॉलों कर सकते हैं। आप उन बातों को फॉलो करें, जो आपको बेहतर महसूस कराएं।

इन चीजों के अलावा अगर आप सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहते हैं तो जरूर लें, इससे आपको शांति मिलेगी। आपको दूसरी चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *