करवा चौथ का पावन अवसर आज है। आज औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में वे अपने आप को इस दिन सजाती हैं और खूबसूरत दिखती हैं। अब सुंदर दिखने के लिए वे कोशिश करती हैं कि वे सबसे अलग दिखें, उनके जैसा कोई न हो तो ऐसे में ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। सिंपल साड़ी या लहंगे के साथ ये स्टाइलिश हेयर कैरी करें।
गजरे के साथ जूड़ा

आपने बहुत सी मूवीज में देखा होगा कि लेडीज गजरा लगाती हैं और उस पर गाने भी बहुत से बने हुए हैं। गजरा सुहाग की एक निशानी में से माना जाता है। बालों में जुड़ा बनाकर आस-पास गजरा लगा सकती हैं। फिर इसी के साथ आप जिप्सी या अलग तरीके के फ्लावर भी जूड़े पर लगाकर खूबसूरत लुक ले सकती हैं।
Open Hair

साड़ी और लहंगे पर आप अपने बालों को ब्लो ड्राई करके ओपन रख सकती हैं। आप इन बालों में फ्रंट में ब्रेड कर सकती हैं और फ्रेंच ब्रेड के साथ हाफ टाई भी कर सकती हैं।
Hair Bun

छोटी हाइट है तो आप लंबा दिखने के लिए एक हाई बन बना सकती हैं। हाइट लंबी के साथ आपको एक ट्रेडिशनल लुक भी मिलेगा। हाई बन बनाकर आप चुन्नी को सिर से कैरी कर सकती हैं।
Soft Curls

मांग टीका लगा रही हैं तो बालों को सेंटर पार्ट करें और नीचे से बालों को सॉफ्ट कर्ल्स डालें। ये स्टाइल आपके बालों को परफेक्ट लुक देगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
