सुबह-सुबह उठना सबसे मुश्किल काम होता है। बहुत बार तो बिस्तर छोड़ कर कहीं जाने का मन ही नहीं करता, सिर्फ बिस्तर में लेटे रहने का करता है, लेकिन उठना तो पड़ता है क्योंकि बहुत से काम भी करने होते हैं। कहीं बार ऐसा भी होता है कि लोग सुबह उठते ही अपने आप को सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं। इससे आपके दिन की शुरुआत धीमी और आलसी हो सकती है। ऐसे में आपको एनर्जी देने में ये योग आपकी मदद कर सकते हैं।

योग से सिर्फ आपका शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक स्थिती भी ठीक रहती है। इसकी मदद से आप तरोताजा रहेंगे। सुबह-सुबह कुछ योगासन करने से शरीर में एनर्जी का संचार होता है और आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।

भुजंगासन

भुजंगासन करने से पीठ की मसल्स मजबूत और लचीली होती है। इससे शरीर के एनर्जी केंद्रों को जाग्रित करने में मदद मिलती है। पेट की चर्बी भी घटती है

वृक्षासन

वृक्षासन से संतुलन और स्थिरता मितली है। इससे पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं और मानसिक एकाग्रता बढ़ने में मदद मिलती है। इसे करने से दिमाग शांत होता है। ये आसन आपको दिनभर के काम के लिए मजबूत बनाता है और सुस्ती को भगाता है।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक तरह से सम्पूर्ण योग अभ्यास में आ जाता है। इसमें 12 अलग-अलग मुद्राएं होती हैं। इसे करने से मसल्स मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार करते से आपके शरीर में एनर्जी का संचार होगा, जिससे सुस्ती दूर भागती है।

ये तीन आसन न केवल आपके शरीर के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इससे आपकी आदतें भी अच्छी बन जाएगी और आपकी दिनचर्या भी अच्छी बन जाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

    By tnm

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *