देश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल हो गया है। घर से बाहर निकलने में ही लोगों को सौ बार सोचना पड़ रहा है। ऐसे में राजस्थान से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हाल ही में राजस्थान के कोटड़ा तहसील जिले में एक सगाई समारोह में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की वजह से एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में डॉक्टर और एक्स्पर्ट्स ने लोगों को इन दिनों बाहर का खाना न खाने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री पहुंची अस्पताल
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर राजस्थान की कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी अस्पताल पहुंची और मरीजों से बातचीत की। हालांकि उदयपुर के Chief Medical and Health Officer शंकर बामनिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भोजन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
जानें क्यों होता है फूड पॉइजनिंग
फूड प्वाइजनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि- खराब खाना खाना, भोजन को ठीक तरह से न पकाना और भोजन बनाते समय साफ-सफाई का खस ध्यान न रखने से भी फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसके अलावा स्टाफीलोकोकस, लिस्टेरिया और सैल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया भी भोजन या पेय पदार्थों को संक्रमित कर सकते हैं। साथ ही बहुत ज्यादा जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
फूड प्वाइजनिंग से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए साफ पानी पिएं, कच्ची सब्जियों और फलों को खाने से पहले नमक वाले पानी में धोएं, बाहर का खाना खाने से परहेज करें और खाना बनाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। साथ ही खाने को हमेशा ढककर रखें।
