शादी के 12 साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे मां बनने जा रही हैं। 2012 में वे ब्रिटिश म्‍यूजिशियन बेनेडिक्‍ट टेलर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी लेट प्रेगनेंसी है, जिसे लेकर लोगों में काफी चर्चा है। बहुत से लोग ये सोचते हैं कि आजकल लेट प्रेगनेंसी ट्रेंड में है इसलिए कपल ऐसा कर रहे हैं तो चलिए यहां जानते हैं कि जोड़े पैरेंट्स बनने में आजकल इतनी देरी क्यों कर रहे हैं।

क्या Late Pregnancy के फायदे हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेट प्रेगनेंसी के भी फायदे हो सकते हैं। इस वजह से लोग इमोशनली मैच्‍योर ज्यादा हो जाते हैं, समझदारी से बच्चे का पालन-पोषण होता है। बहुत बार ये भी देखा गया है कि लाइफ में इस उम्र तक ज्यादातर कपल्स आर्थिक रूप से सक्षम भी नहीं होते हैं और देर से प्रेगनेंसी आपको अपने पार्टनर को समझने का मौका देती है।

इन वजहों से Late Pregnancy है Trend में

Pregnancy के दूसरे Options

पहले ऐसा होता था कि अगर आप 35 पार कर गई हैं तो आपको मां बनने में दिक्कत होगी, लेकिन आजकल बहुत से ऑप्शन आ चुके हैं। उदाहरण के लिए IVF, एग फ्रीजिंग, फीटस फ्रीजिंग और सरोगेसी जैसे ट्रीटमेंट। इनकी मदद से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी मदरहुड एंजॉय कर रही हैं और इसलिए भी लेट प्रेगनेंसी का ट्रेंड बढ़ा है।

Life को Enjoy करना

बहुत सारे लोग 25-27 साल की उम्र में शादी करवा रहे हैं और वे ये नहीं चाहते कि उन पर जल्दी बच्चे का बोझ पड़े। वे कुछ सालों तक अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं और मैरिड लाइफ को बखूबी जीना चाहते हैं।

Career Priority

हर कोई आजकल की दुनिया में अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। न्यू कपल्स बच्चे से ज्यादा पैसे कमाने पर फोकस कर रहे हैं। वे पहले अच्छी तरह आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहते हैं, ताकि वे अपने बच्चे को अच्छी लाइफ दे सके।

Freedom

आजकल लड़कियां और लड़के दोनों को आजादी चाहिए। वे पाबंदियों में बंधकर अपनी फ्रीडम और स्पेस नहीं खोना चाहते। उन्हें लगता है कि बच्चा जल्दी करने से उन पर बड़ी जिम्मेदारियां आ जाएगी, इसलिए लेट प्रेगनेंसी प्लान करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *