साइंस या विज्ञान एक ऐसी चीज है जिसमें हम अक्सर ऐसी चीजों के बारे में सुनते हैं जिसकी हमने कल्पना भी न की हो फिर चाहे वो स्वास्थ्य से जुड़ी हुई क्यों न हो। अब हाल ही में एक रूटीन पोस्टमार्टम के दौरान इस बात का पता चला है कि एक 78 साल के शख्स में तीन लिंग थे, हालांकि ये मामला इतना सरल नहीं है क्योंकि इसमें कुछ शारीरिक जटिलताएं भी शामिल थीं, जिसके चलते शायद शख्स को उम्र भर अपनी इस बेहद दुर्लभ कंडीशन का पता ही ना चला। वहीं इस खोज के बाद यह अपनी तरह का पहला दर्ज मामला बताया जा रहा है। आइए जानते हैं पॉपुलर साइंस के अनुसार, ये कंडीशन सुपरन्यूमेरी पीनाइल फार्मेशन कही जाती है। अगर नाम को आसान कर दें तो इसमें एक से ज्यादा लिंग हो सकते हैं हालांकि यह काफी रेयर कंडीशन है। 50-60 लाख लोगों में से किसी एक को ये हो सकती है। फिर भी ये वैसी कंडीशन नहीं है जिसकी कल्पना आसानी से की जा सके। दरअसल, कई बार जननांग पुरुष के शरीर के अंदर हो सकता है या मुख्य जननांग जैसा विकसित नहीं रहता है।
अब तक बेहद कम हैं मामले
वहीं हाल में जनर्ल ऑफ मेडिकल केस रिपोर्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1606 से लेकर अब तक महज 168 पेपर्स में ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं वहीं ट्राईफैलिया (Triphallia) का ये मामला, बहुत दुर्लभ बताया जा रहा है क्योंकि ज्यादातर मामले डाईफैलिया या दो लिंगों के रिपोर्ट किए गए थे या स्यूडोडाईफैलिया, जिसमें दूसरे लिंग जैसी या नकली लिंग की संरचना नजर आती है, ऐसे मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं।

बिना जाने बित गए 78 साल
बताया जाता है ब्रिटेन के शख्स ने मरने के बाद अपने शरीर को दान कर दिया था और नियमों के अनुसार, शख्स की उम्र और शारीरिक संरचना के सिवाय कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं रिपोर्ट किए गए इस मामले के बारे में ये भी बताया जाता है कि शख्स के शरीर में एक नार्मल लिंग था जो बाहरी निरीक्षण से पता चल पा रहा था हालांकि डॉक्टर ने जब शरीर का एनॉटामिकल निरीक्षण किया तो पाया कि सैगिटल ओरिएंटेशन या धनुष जैसी मुद्रा में दो और सुपरन्युमेररी पेनिस या अतिरिक्त लिंग पाए गए। ये भी बताया गया कि मुख्य पेनिस बाकी से बड़े आकार का था, वहीं दो पीनिस एक ही पेशाब नली साझा कर रहे थे जबकि तीसरे का कोई कनेक्शन नहीं था।

