आपने बहुत बार सुना होगा कि इंसान को जब सांप काट ले तो उसे जल्दी से अस्पताल पहुंचाया जाता है, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। भारत के बिहार से एक खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को सांप ने काटा, लेकिन वे व्यक्ति सांप को खुद गले में लपेट कर अस्पताल पहुंचा। इस दृश्य से वहां मौजूदा लोग हैरान हो गए।

पूरी घटना

मंगलवार को बिहार के भगलपुर के एक अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों को एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। एक आदमी अपने गले में बड़ा सा सांप लपेटे हुए अंदर आ गया। व्यक्ति को सांप ने काट लिया था और डॉक्टरों को दिखाना चाहता था कि कौन सा सांप है ताकि उसका इलाज सही तरीके से हो पाए। व्यक्ति की पहचान प्रकाश मंडल (48) के रूप में हुई है।

Russell Viper

जिस सांप ने व्यक्ति को काटा था वो कोई आम सांप नहीं बल्कि दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर था। मंडल (48) एक दिहाड़ी मजदूर है और वे जब सो रहा था तो तब ये घटना हुई। गलत इलाज न मिले इसलिए व्यक्ति सांप को गले में लपेटकर अस्पताल लेकर आया था। पीड़ित ने दाहिनी बांह पर काटा गया, जहर फैलने से रोकने के लिए उसने बांह को कसकर लपेट रखा था।

इसकी एक फुटेज भी सामने आई, जहां रास्ते में ये शख्स सांप को ले जाते हुए दिखाई दिया। आसपास के लोग काफी हैरान थे ऐसा सब देख। इसके बाद जब उसके इलाज की बारी आई तो उसने सांप को छोड़ने से मना कर दिया। जब उसे बोला गया कि अगर तुम इसे नहीं छोड़ोगे तो तुम्हारा इलाज ठीक तरीके से नहीं हो पाएगा तो तब जाकर उसने सांप को छोड़ा।

मरीज के साथ उसका परिवार भी अस्पताल में मौजूद था। जब तक उसका इलाज नहीं खत्म हुआ तब तक सांप को एक बोरी में बंद करके रखा हुआ था, बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा काटने के लिए जिम्मेदार सांपों के बिग 4 ग्रुप का ये हिस्सा है। बाकी तीन सांप- कोबरा, कॉमन क्रेट और सॉ-स्केल्ड वाइपर है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *