बहुत बार हमने ऐसा देखा है कि लोग अपने रिश्तों में आगे तो बढ़ जाते हैं, लेकिन फिर भी वे कहीं बार अपने एक्स का सोशल मीडिया या तस्वीरें देखने से नहीं हटते। और जब आपका एक्स आपके सपने में आना शुरू हो जाए तो आप भी हैरान हो जाते हैं, लेकिन आखिर इसका मतलब क्या है, चलिए AI के जरिए जानते हैं।

AI के अंदाज में जवाब

AI के मुताबिक अगर बार-बार अपने एक्स को सपने में देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने वर्तमान पार्टनर से संतुष्ट नहीं हैं। और अभी भी कहीं न कहीं आपकी आत्मा या दिल में आज भी उसके लिए जगह है या कह लो कि आपका दिल अभी भी उनके लिए धड़कता है।

ब्रेकअप तो हो जाते हैं, लेकिन जीवन में रिश्ते और व्यक्ति के खोने का शोक मनाना ही पड़ता है। कहीं बार ये हमारे जागने के घंटों के दौरान नहीं हो पाता, इसलिए सोते समय पूरा हो जाता है। हमारा अचेतन मन हमेशा अनसुलझे मुद्दों से निपटने की कोशिश करता रहता है। चाहे वे बचपन के हों या आपकी वर्तमान जिंदगी के।

अगर आपके जीवन में भी कोई अनसुलझा मुद्दा है तो ये आपके साथ हर रिश्ते और कह सकते हैं कि पूरी जिंदगी तक चलेगा, जब तक आप उसे निपटा नहीं देते। मान लें कि आपको पहले प्यार ने धोखा दिया, लेकिन उसके बाद से आप विश्वास करने में झिझकने लगेंगे। और ऐसा भी हो सकता है कि आपको सपना आ रहा हो कि पूर्व प्रेमी के साथ मिल कर आपने नए को धोखा दे दिया। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको आत्म-मंथन करने की ज़रूरत है। ये समझें कि रिश्ता खत्म क्यों हुआ और आगे बढ़ें।

हम सालों एक ही चीज को पकड़ कर नहीं बैठ सकते अगर सामने से भी कोई जवाब न आ रहा हो तो बेहतर अपने दिमाग और मन को स्ट्रोंग बनाएं और खुश होकर जीएं, क्या पता आगे आपकी जिंदगी में और भी कोई अच्छा इंसान हो।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *