सभी को पता है कि इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, जो बिजनेस करते हैं और दूसरा जो नौकरी। अब बात नौकरी वालों की करें तो उनकी जिंदगी में बॉस नाम का प्राणी जरूर होता है। जिसके ऊपर उस व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य डिपेंड करता है। जहां पर भी व्यक्ति काम करता है, काम से रिलेटेड उसकी खुशी और गमी एक तरह से बॉस पर ही डिपेंड करती है।
Boss Day
साल में 16 अक्टूबर को देश में बॉस डे मनाया जाता है। ये इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन जो मुलाजिम होता है वे अपने बॉस की इज्जत करे और बॉस भी काम की जगह पर अपने मुलाजिम के साथ अच्छा सुलूक करे। इस तरह के इवेंट मनाने से बॉस और मुलाजिम के रिश्ते मजबूत हों इसलिए ये सब किया जाता है। तो इसी मौके पर आज बात करते हैं कि आपका बॉस सच में आपके स्पोर्ट में है या सिर्फ झूठी तारीफ करता है।
इन बातों से पहचानिए
. जब बॉस सबके सामने आपको डांटे और अकेले में आपकी तारीफ करे तो जान जाएं कि ये झूठी तारीफ है, क्योंकि अगर सबके सामने आपको डांटा जा रहा है तो सबके सामने तारीफ भी करनी चाहिए।
. अगर आपका बॉस अपना गुस्सा आप पर निकाले तो समझ जाए ये ठीक नहीं है। बॉस का इंप्लाई पर गुस्सा करने की बजाय उसे प्यार से समझाना चाहिए।
. अगर आपका बॉस काम के समय या व्यवहार में भेदभाव करता है तो ये अच्छे बॉस के लक्षण नहीं है। बॉस को हर एम्पलाई के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। कंपनी के साथ एम्पलाई की ग्रोथ को लेकर भी सोचना चाहिए।
. जब आपका बॉस बार-बार आपका आइडिया रिजेक्ट कर दे या हर बार आइडिया पर काम करने की बात बोले तो जान जाएं कि आपके बॉस को आप पर विश्वास नहीं है और आपकी काबिलियत पर भरोसा नहीं।
. अगर रोजाना तारीफ होने के बाद भी आपको आपका बॉस प्रमोशन नहीं देता तो समझ जाना चाहिए कि वो आपको सिर्फ सांत्वना दे रहा है। बॉस का फर्ज है कि काम करने वाले लोगों को प्रमोट किया जाए, जिससे उनके मनोबल को बढ़ावा मिले।
ऐसे में अगर आपका बॉस भी इसमें बताई हुई चीजें करता है तो समझ जाएं कि आपका बॉस आपको स्पोर्ट नहीं करता।
