आजकल की जीवनशैली जिसमें घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना, बाहर का खाना और तकनीकी उपकरणों का अत्यधिक प्रयोग शामिल है, लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। खासकर पीठ और कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में एक अध्ययन में बताया गया है कि पिछले पांच वर्षों में पीठ और कमर दर्द के मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राजधानी भोपाल में खुशीलाल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार कामकाजी लोगों में लगभग 16 प्रतिशत को कमर दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

भविष्य का भय

लैंसेट की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2050 तक लगभग 84 करोड़ लोग पीठ दर्द से प्रभावित होंगे। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बड़ा बोझ डाल सकती है, और अगर समय पर उपचार नहीं किया गया, तो विकलांगता का जोखिम भी बढ़ सकता है।

भोपाल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुनील पाण्डेय ने हाल ही में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में यह बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों जैसे एंजाइटी, डिप्रेशन, धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन भी कमर दर्द की समस्या को बढ़ा रहे हैं। इन समस्याओं के कारण लगातार बढ़ती जा रही मरीजों की संख्या चिंता का विषय है।

कमर दर्द के कारण

बेली फैट

पेट का निकला होना शरीर को असंतुलित करता है, जिससे लिगामेंट्स पर अधिक दबाव पड़ता है।

गलत तरीके से उठना-बैठना

घर या ऑफिस में गलत मुद्रा में बैठना, जिससे पीठ और कमर पर तनाव बढ़ता है।

एक्सरसाइज की कमी

भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों की कमी, जो हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर करती है।

कमजोर हड्डियां

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होती जाती हैं, जिससे दर्द की समस्याएं बढ़ती हैं।

हर्नियेटेड डिस्क

रीढ़ की हड्डी में किसी प्रकार की समस्या, जो कमर दर्द का कारण बन सकती है।

सपोर्ट योर स्पाइन

इस साल विश्व स्पाइन दिवस की थीम सपोर्ट योर स्पाइन है। सिडेंट्री जीवनशैली के कारण स्पाइन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। गलत बैठने और लेटने से स्पाइन के प्राकृतिक कर्व पर असर पड़ता है। इस दिन का उद्देश्य सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है, जिससे स्पाइन के आसपास की मांसपेशियों की मजबूती बढ़े और हड्डियों को आवश्यक समर्थन मिले।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *