बहुत सी महिलाएं होती हैं जो लंबे बालों को पंसद करती हैं, वे छोटे बालों के बारें में सोचती भी नहीं। लेकिन आजकल छोटे बालों को भी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम से लेकर दीपिका पादुकोण तक और भी बहुत सी बॉलीवुड सेलेब्स ने शॉर्ट हेयर कट ट्राई किए और लोगों ने पसंद भी किए हैं।
लंबे बालों की बजाय छोटे बालों की देखभाल करना आसान होता है और आप कई तरह की समस्याओं से भी बच जाते हैं। स्कैल्प को साफ़ रखना होता है, स्वस्थ भोजन और अपने बालों को धूप से बचाने पर ध्यान देना होता है। इस नियम को अपनाकर आप अपने बालों को चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप छोटे बाल करवाने के बारे में सोच रही हैं तो हम आपके लिए कुछ हेयर स्टाइल लाएं हैं, जिसकी मदद से आप आइडिया ले सकती हैं।
Short Bob Haircut

अपने बालों के थोड़े अलग लुक के लिए अपने कटे हुए बालों में वेवी बेड-हेड स्टाइल डाल सकती हैं। ये हेयर स्टाइल सुंदर तो है ही साथ ही इसे तैयार करना भी काफ़ी आसान है। आपके ओवरऑल लुक को निखारने में मदद करेगा ये हेयरस्टाइल। इसके लिए आपको बालों को छोटा कराने के साथ कर्लिंग आयरन, चौड़े दांतोंवाली कंघी, गोल ब्रिसल वाला ब्रश चाहिए। इसमें 5 से 7 मिनट का समय लगता है। एक रात पहले ही कर्लर का उपयोग करने से पहले बाल धो लें।
Short Blunt Bob

अगर आप चाहती है कि आपके बाल ज्यादा छोटे न हो तो लॉन्ग बॉब या लोब आपके लिए सही रहेगा। बेहद सरल होने के साथ ही यह हेयरस्टाइल आपको एक तरोताज़ा लुक देगा। इसके लिए आपको फ़्लैट आयरन, हेयर ड्रायर, शाइन स्प्रे, हेयर क्रीम/मूस, कंघी, क्लिप, बोअर ब्रिसल ब्रश चाहिए। इसमें लगभग 7 से 8 मिनट का समय लगेगा। आयरन करने से पहले बालों में प्रोटेक्टिंग सीरम या क्रीम लगाएं, जिससे बालों को कोई नुकसान न हो।
Side Parted Bob

साइड पार्टेड बॉब एक शानदार हेयर कट है, पिछले कुछ सालों से ये काफी लोकप्रिय है। इस हेयर कट में पार्टिंग को उल्टा किया जाता है, ताकि बालों में वॉल्यूम बढ़े। इसे स्टाइल करना भी बहुत आसान है। अगर आप पार्टिंग को बदलते हैं तो लुक रिफ्रेश किया जा सकता है।
