इलाज कराने के लिए बहुत से मरीज सिविल हॉस्पिटल का रुख करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें आगे से सही से इलाज या फिर अन्य दिक्कत हो तो वे परेशान होते हैं। हाल ही में कपूरथला के सिविल अस्पताल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जहाँ पर मरीज इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए लाईनों में खड़े हुए नजर आये हैं। वे लाईनों में सुबह से आ कर खड़े हुए हैं लेकिन सिस्टम डाउन होने के चलते उनको पर्ची नहीं दी जा रही है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
पूरे पंजाब में बंद हैं सिस्टम
बता दें पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे आज कपूरथला के सिविल अस्पताल में खोखले साबित होते दिखाई दिए हैं। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिस्टम पूरे पंजाब में ठप्प चल रहा है। लोग सुबह से लाइन में खड़े अपनी पर्ची कटवाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सिस्टम डाउन होने की वजह से पर्ची नहीं बन रही है। यह भी बता दे कि पर्ची बंनने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। सिस्टम डाउन के चलते कतार में लगे मरीजों की तस्वीरें जालंधर से भी आई है।
क्या कहना है एसएमओ का
बता दें एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि यह सिस्टम चंडीगढ़ से डाउन हुआ था। जो की आधे घंटे बाद ठीक हो गया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लाइन में लगे मरीजों का कहना है कि वह सुबह से पर्ची कटवाने के लिए लाईनों में खड़े है। लेकिन उन्हें सिस्टम डाउन की सूचना दी जा रही है। उनके मुताबिक जल्दी ही सिस्टम को ठीक किया जा सकेगा।
उच्च अधिकारियों पर होगी कोई कार्रवाई
बता दें इस सिस्टम डाउन से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब ये बड़ा सवाल है कि बीते दिनों डायरेक्टर हेल्थ के दौरे के दौरान वर्दी न पहने 108 एम्बुलेंस के दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। क्या अब इस सिस्टम डाउन की वजह से उच्च अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई जा जाएगी?
