बच्चों से लेकर नौजवान तक और गर्भवती महिला से बुजुर्गों तक, आयुर्वेद में सबके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की क्षमता होती है। आयुर्वेद एक बिल्कुल ही अलग पद्धति है। इससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो इस शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स भी हैं जो सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही इन टिप्स को अपनाने के बाद आप लंबे समय तक जवां, खूबसूरत और हेल्दी रहेंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
सुबह 4-5:30 के बीच उठें
आयुर्वेद के अनुसार, ‘ब्रह्म मुहूर्त’ के दौरान यानि की सुबह 4-5.30 बजे के बीच उठना बेहद फायदेमंद रहेगा।

आंखों को धोएं
आंखों को रोज ताजे पानी या त्रिफला के पानी (जिसको आप रात में बनाकर रख सकते हैं उसके साथ साफ करें।
आवाज-आंखें और मानसिक स्वास्थ्य होगा अच्छा
नस्य करें। जी, हां नस्य का अर्थ है नाक के जरिए कुछ बीमारियों का इलाज करना। इसके लिए प्रत्येक नाक में गाय के घी को गुनगुने करके नाक में 3-3 बूंदे डालनी होती है। यह नाक को चिकनाई देने में मदद करता है, साइनस को साफ करता है और आवाज, आंखों और मानसिक स्पष्टता को भी सुधारता है। इस तरह नाक से प्राण को पोषण होता है और बुद्धि आती है।
रेगुलर एक्सरसाइज करें
माथे, बगल और रीढ़ पर पसीना आने तक अपनी क्षमता के अनुसार रेगुलर एक्सरसाइज करें।
सीधे बैठें
प्राण को अपने पूरे शरीर में हेल्दी तरीके से फ्लो करने के लिए हमेशा सीधे ही बैठें। प्राण, ब्रह्माण्ड-प्राण का वह विशेष काम है जो मानव-शरीर में अनिवार्य ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। इसकी एनर्जी नासिका-छिद्रों से हार्ट-लेवल तक प्रवाहित होती है।
सुबह-सुबह पानी पिएं
यह बहुत जरूरी है कि आप सुबह-सुबह पानी पीएं हालांकि, यह ध्यान रखें कि पानी कमरे के तापमान पर होना चाहिए और इसे रात में पहले से शुद्ध तांबे के गिलास में भर कर रख लें।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा
अच्छे स्वास्थ्य के लिए रेगुलर एक्सरसाइज विशेष रूप से योग करना बहुत जरूरी है। यह बीमारी के खिलाफ सहनशक्ति और प्रतिरोध बनाता है, बॉडी के केमिकल को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह शरीर के अंगों की प्रभावकारिता को बढ़ाता है भूख और पाचन को बढ़ावा देता है और मोटापे को भी रोकता है।
आंखों की रोशनी सुधरेगी
हर शाम 7 मिनट के लिए, एक दीया की लौ पर टकटकी लगाकर त्राटक क्रिया करें। इससे आंखों की रोशनी, मेमोरी में सुधार होगा और आपके विचारों को भी एक स्पष्टता मिलेगी।
शरीर की करें तेल से मालिश
रोजाना अपने पूरे शरीर की तेल से मालिश करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकती हैं तो कम से कम तीन जरूरी अंगों पर मसाज जरूर करें। जी हां आपको कान, सिर और पैर पर मसाज करने से आपको खुशी का अहसास होगा और साथ ही सिरदर्द, गंजापन, बालों का सफेद होना और अच्छी नींद के लिए प्रेरित होंगे और त्वचा भी मुलायम बनी रहेगी।
बॉडी को करें डिटॉक्स
अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए सोने से पहले हर रात को अपने पैरों को धोएं। अपने पैरों को नमक के पानी में रखने की कोशिश करें।

ऑयल पुलिंग करें
दांतों, मसूड़ों और जबड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए ऑयल पुलिंग करने की कोशिश करें। इससे आपकी आवाज में सुधार होगा और गालों से झुर्रियां भी दूर होंगी। गुनगुने तिल के तेल से दिन में दो बार गरारे करें। मुंह में ऑयल को होल्ड करके रखें फिर इसे जोर से मुंह में चारों ओर घुमाएं, फिर इसे बाहर थूक दें और धीरे से एक अंगुली से मसूड़ों की मसाज करें।
यदि आप भी लंबे समय तक हेल्दी और जवां रहना चाहते हैं तो आज से ही इन टिप्स को अपने रूटीन में शामिल करें।
