गर्मी इतनी ज्यादा है कि दिल करता है सभी कपडें उतार कर साइड रख दें। लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं होता है। वहीँ गर्मी में लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत ब्रा और पैंटी पहनने में होती है। दरअसल गर्मी में ज्यादा पसीना आने के कारण ब्रा पहनने से स्किन एलर्जी, rashes और जलन महसूस होती है। ऐसे में जब आप घर पर इसको उतारने के बाद जो फील करती हैं वो किसी पिंजरे से निकलने जैसा होता है। ब्रा स्तनों को चारों तरफ से जकड़ कर रखती है जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में ये असुविधा और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि गर्मियों में पसीना अधिक होने के कारण रैश, जलन और अधिक गर्मी लगती है।
वहीँ बता दें बाहर जाना, ऑफिस जाना या किसी ड्रेस के लिए, तो आपके ब्रा पहनने की जरूरत होती है लेकिन आप सोते समय ब्रा और पैंटी को उतर कर सो सकती हैं। लेकिन बहुत से लोग इसे सही मानते हैं। आपको बता दें बिना अंडर गार्मेंट के सोने से आपको कई फायदे मिल सकते है। तो आज यही जानते हैं।
नींद में सुधार
सोते समय ब्रा और पैंटी न पहनने से काफी आराम मिलता है। तंग या प्रतिबंधक कपड़े सोने में असुविधा पैदा करते हैं और आपकी नींद में खलल डालते हैं। ऐसे में इन कपड़ों को हटाकर आप आराम से सोये। ऐसा करने से रात में आपको स्किन पर रगड़ और जलन का खतरा भी नहीं रहता है। इस बढ़े हुए आराम से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। जिससे आप अगली सुबह जागने पर अधिक तरोताजा और फ्रेश महसूस करते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन में मदद
टाइट-फिटिंग ब्रा और पैंटी पहनने से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है। जिससे कई तरह के हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। लेकिन वहीँ इन कपड़ों के बिना सोने से आप अपने पूरे शरीर में बेहतर रक्त संचार को बढ़ावा देते हैं। बेहतर सर्कुलेशन मांसपेशियों और ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन देने का कम करता है।
शरीर के तापमान को नियंत्रण में मदद मिलती है
गर्मी की रातें बहुत गर्म होती हैं जो आपके लिए असुविधा भरी होती है, और अंडरगारमेंट पहनने से आपकी त्वचा पर गर्मी और नमी फंसकर समस्या बढ़ा सकती है। बिना ब्रा और पैंटी के सोने से आपके शरीर को अधिक प्रभावी ढंग से ठंडक मिलती है। शरीर के तापमान का यह प्राकृतिक रूप से रेगुलेट कर सकता है।
स्किन अच्छे से सांस ले पाती है
गर्मी में पसीना और नमी स्किन में फंस सकती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस होने का चांस बढ़ जाता है। इससे चकत्ते, जलन और संक्रमण जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन कपड़ों के बिना सोने से, आप अपनी त्वचा को सांस लेने और ड्राई रहने में मदद कर सकते हैं। जिससे ऐसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
मानसिक और भावानात्मक रूप से लाभदायक
बिना ब्रा और पैंटी के सोने से मेंटल और इमोशनल स्ट्रेस कम होता है। यह तनाव और एंग्जाइटी को कम करने में भी मदद कर सकता है।
