बहुत से ऐसे लोग हैं जो कंडोम को अपने बटुए में रखते हैं ताकि इंटीमेसी के वक्त उन्हें इधर-उधर ढूंढना न पड़े। उनके लिए ये रखने की सबसे अच्छी जगह है क्योंकि वे फिर इस मौके के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि समय के साथ कंडोम की सामग्री घिस सकती है। ये कमज़ोर हो जाते हैं और टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

गलत धारणाएं

कई बार युवा लोग गलत समझते हैं कि कंडोम कैसे काम करता है और उन विचारों को अपने साथियों तक भी फैलाते हैं। लेकिन आपके बता दें कि जब सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है तो कंडोम गर्भावस्था को रोकने, एसटीआई से बचने और अपने यौन और प्रजनन विकल्पों पर नियंत्रण रखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है।

खराब होने के कारण

सूरज, गर्मी, रोशनी, इनकी वजह से कंडोम सूख सकते हैं। कंडोम को अपने वॉलेट में रखने से ये मुड़ सकता है। नुकीली चीजों से बचा कर रखें। ज्यादा पुराना कंडोम हो तो भी खराब हो सकता है।

Wallet में रखने का विचार त्याग दें

एक्सपर्ट का कहना है कि वे कंडोम को बटुए में रखने की सलाह नहीं देतें हैं क्योंकि गर्मी के कारण ये खराब भी हो सकता है, इसकी क्विलिटी कम हो सकती है. पैकेजिंग फट सकती है या खुल भी सकती है। अगर कार में रखते हैं तो भी सही विचार नहीं है, क्योंकि कार धूप में गर्म हो सकती है। कंडोम को ठंडी जगह पर ही रखें। जहां पर पैकेज कुचला, मुड़ा या पंचर न हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *