एवीपी आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर की तरफ से जालंधर के स्थानीय होटल में एक आयुर्वेदिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप की शुरुआत सभी का स्वागत कर के की गयी। इस वर्कशॉप में The Veda Vibe Ayurvedic Panchakarma Centre के पंचकर्मा और जॉइंट्स स्पेशलिस्ट डॉ. अरुण कुमार ने आयुर्वेदिक माध्यम से कैसे सर्वाइकल और कमर दर्द से राहत मिल सकती है, के बारे में बताया।
डाइट में मॉडिफिकेशन भी है जरुरी

इस वर्कशॉप में डॉ. अरुण कुमार ने बताया आयुर्वेदिक पंचकर्मा थेरापीज़ लोगो को बड़े ऑपरेशन से बचा सकती है। वहीँ उन्होंने कहा कि पंचकर्म थेरेपी के जरिये सर्वाइकल और लोअर बैक पैन को ठीक किया जा सकता है। इसमें किसी तरह का कोई ऑपरेशन नहीं किया जाता है। पेशेंट की दिक्कत को अच्छे से समझ कर उसका इलाज शुरू किया जाता है। वहीँ उन्होंने कहा कि थेरेपी के साथ साथ पेशेंट को अपनी डाइट को भी बदलने की जरूरत है। ताकि उसे पंचकर्म थेरेपी का पूरा लाभ मिल सके। ऐसे में पेशेंट को उनकी तरफ से डाइट प्लान भी बताया जाता है। जिसे फॉलो कर पेशेंट अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं।

वहीँ उन्होंने कहा कि पंचकर्म थेरेपी पेशेंट को देख कर हफ्ते से महीने तक दी जाती है। वहीँ प्रोसेस में अभ्यांग, जनू बस्ती, लेप, स्वेद, विरेचन, बस्ती और अग्निकर्म दिया जाता है। इन प्राकृतिक प्रक्रियाओं की नियमित रूप से प्रैक्टिस करने के बाद पेशेंट को खुद में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं।

इस मौके पर एविपि के ज़ोनल मैनेजर अंशुल जैन, रीजनल मैनेजर करण कपूर, फील्ड सेल्स ऑफिसर गगनदीप, अशीष शर्मा, सुशांत कुमार, परमेश्वर सिंह, मोहन जोशी, डॉ. रोहन ओहरी, डॉ. रमन कुमार, डॉ. धनंजय भार्गव, डॉ. ज्योति, डॉ. जतिन, डॉ. गुलशन, डॉ. विशाल, डॉ. नीरज कालरा और उनके साथी डॉक्टर मोजूद रहे।
