घर में कोई गेस्ट आ जाये तो घर में पनीर की सब्जी जरुर बनती है। वहीँ जब हम कहीं बाहर होटल में खाना खाने जाते हैं तो भी ज्यादातर पनीर की सब्जी ही आर्डर की जाती है। इसलिए पनीर को वेजिटेरियन्स का सुपरफूड कहा जाता है। इसे आलावा तीज-त्योहारों के मौकों पर भी पनीर की सब्जी बनना लाजमी है। दरअसल पनीर में बहुत सारा प्रोटीन होता है। नियमित रूप से इसे खानपान में शामिल करने से सेहत को लाभ मिलता है। सब्जी के अलावा पनीर से पराठे, खीर, मिठाइयां और भी कई दूसरी तरह की डिशेज रेडी होती हैं। वहीँ आपको बता दें जिम जाने वाले लोग भी पनीर को डेली खाते हैं, क्योंकि उन्हें पनीर से प्रोटीन जयादा मात्रा में मिलता है। ऐसे में बहुत से दुकानदार कई बार पनीर में तरह-तरह की मिलावट करके बेचते हैं। जिसे देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है की आप जो पनीर खा रहे हैं वो असली है या नकली है। तो आज आपको मिलावटी पनीर के बारे में बताते हैं कि किस तरीकों से आप जान सकते हैं असली या मिलावटी पनीर के बारे में।
इस तरह से करें असली और नकली पनीर की पहचान
पनीर का स्वाद
आपको बता दें असली पनीर स्वाद में थोड़ा क्रीमी सा होता है, लेकिन अगर इसे खाने के बाद आपको अलग सा स्वाद महसूस हो तो ये मिलावटी वाला है क्योंकि पनीर दूध से बनाया जाता है तो इसमें सिर्फ दूध का ही स्वाद आना चाहिए।
पनीर का टेक्सचर
पनीर का थोड़ा सा टुकड़ा लेकर हाथों से अच्छे से मसलें। अगर यह भुरभुरे रूप में आ जाता है, तो इसका मतलब यह नकली है। असली पनीर ऐसे भुरभुरा नहीं होता है।
पनीर की सॉफ्टनेस
नकली पनीर की बनावट थोड़ी हार्ड होती है और वह छूने पर थोडा हार्ड फील होता है। वहीं असली पनीर सॉफ्ट और स्पॉन्जी होता है। खरीदते वक्त इसे हल्का दबाकर चेक कर सकते हैं कि वो असली है या नकली।
पनीर में नमी
पनीर असली है तो थोडा सा हाथों से रगड़ने पर पनीर में नमी महसूस होगी, वहीँ नकली पनीर सुखा हुआ होता है।
कुकिंग के समय टूटना
असली पनीर कुकिंग के टाइम टूटता नहीं है। वहीँ कुकिंग समय नकली पनीर टूट कर अलग हो जाता है और बिखर जाता है।
पैक्ड पनीर में शामिल चीज़ों को चेक करें
अगर आप मार्केट से खुला नहीं बल्कि पैकेट वाला पनीर खरीदते हैं तो उसके पैकेज पर लिखी डिटेल्स अच्छे से पढ़ें। असली पनीर दूध और नींबू के रस या सिरके से बनाता है। कुछ भी अलग से नहीं मिलाया जाता है, लेकिन कोई भी दूसरी चीज़ इसमें अगर शामिल हो, तो बेहतर होगा उसे खरीदने से बचें।
