हर कोई खानपान का शौकीन होता है। इनमें बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें कॉफी से बहुत प्यार होगा, वे लोग कॉफी के बिना नहीं रह सकते, लेकिन क्या होगा जब उन्हें पता चलेगा कि उनकी कॉफी में एक चीज फ्री में मिल रही है। ऐसी ही खबर दिल्ली के खान मार्केट में लोपेरा के आउटलेट से सामने आई है। यहां के एक ग्राहक ने रेडिट पर इसके बार में जानकारी दी।
पूरा मामला
दिल्ली के खान मार्केट में लोपेरा के आउटलेट पर एक ग्राहक को उनके टेकअवे आइस्ड लैटे (Iced Latte) में एक परेशान करने वाली चीज मिली। ये घटना 4 अक्टूबर की है, जब ग्राहक ने एक आइस्ड लैटे और एक नमकीन कारमेल कॉफी का ऑर्डर दिया। जब वे इसका आनंद लेने के लिए अपनी कार में बैठे तो उन्हें कॉफी में एक कॉकरोच तैरता हुआ मिला। ग्राहक ने कहा कि पहले उसे लगा कि ये कॉफी बीन है, लेकिन ध्यान से देखने पर उसे महसूस हुआ कि ये कॉकरोच है। जिसके बाद वे सबूत लेकर वापिस गया।
Cockroach in My Iced Latte at Lopera, Khan Market
byu/WaltzSimple6037 indelhi
इस चीज का पता लगने पर कर्मचारियों ने माफ़ी मांगी, ग्राहक को लगा कि उनकी प्रतिक्रिया में वास्तविक चिंता की कमी थी। उसने कर्मचारियों की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुत लापरवाह थे और रोबोट की तरह सिर्फ़ माफ़ी मांगते रहे।
इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना ने ऑनलाइन हड़कंप मचा दिया। लोगों ने इस चौंकाने वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। वे लोग काफी गुस्से में थे, उनका कहना था कि अगर एक ब्रांड ऐसा काम करेगा तो बाकी छोटी दुकानों का तो इससे भी बुरा हाल होगा। इतनी बड़ा ब्रांड होने का बावजूद भी कोई सफाई नहीं है। कुछ ने लिखा कि वे अक्सर यहां आते थे, लेकिन अब आने से पहले सौ बार सोचेंगे।
हमें भी इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए कि कहां से खाना है और कैसा खाना है। हमारी सेहत हमारे हाथ में है और इसे ठीक रखना भी।
