सोशल मीडिया पर आए दिन हम ऐसे किस्से सुनते रहते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब ऐसा ही कुछ केस इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जहां महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो बिना मेडिकल डिग्री के ही शहर में अपना क्लिनिक चला रहा था और लोगों को इलाज भी कर रहा था। उसके खिलाफ कुछ लोगों ने जब शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत करवाने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। नागपुर पुलिस ने खुद सोमवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है।

अब पता चली हकीकत

नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के समता नगर में रहने वाले आरोपी मनोज कुमार हनवटे (42) ने छ: साल पहले जरीपटका इलाके में अपना क्लिनिक खोला था और तब से वह लोगों का इलाज कर रहा है लेकिन किसी को भी उसकी हकीकत मालूम नहीं थी।

पुलिस भी मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ कुछ मरीजों ने नागरिक स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी और आरोपी की मेडिकल डिग्री सत्यापन के लिए मेडिकल काउंसिल को सौंपी गई थी। पुलिस भी मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पुलिस अफसर के अनुसार, इंडियन मेडिकल काउंसिल ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि मनोज कुमार हनवटे की डिग्री फर्जी है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन इसी दौरान आरोपी मनोज फरार हो गया अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *