शरीर में होने वाली कई गंभीर बीमारियों के संकेत हमारे सामने होते हैं, लेकिन हम अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। पेशाब का रंग भी ऐसा ही एक संकेत है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पहले से चेतावनी देता है। शरीर में डिहाइड्रेशन, किडनी की समस्याएं, यूरिन इंफेक्शन, यूरिन कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान पेशाब के रंग से की जा सकती है। पेशाब का रंग यह भी बताता है कि आपका शरीर कितना हाइड्रेटेड है और किसी बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं या नहीं।

यूरिन की मात्रा का ध्यान रखें

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि दिन में कितनी बार यूरिन आता है और उसकी मात्रा क्या है। कई बार लोगों को बार-बार यूरिन आता है, लेकिन जब वे बाथरूम जाते हैं, तो केवल कुछ बूंदें ही निकलती हैं। यह स्थिति अक्सर डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो यह आपके यूरिन के रंग में भी बदलाव ला सकता है।

आइए जानते हैं पेशाब के रंग से किस तरह की बीमारियों का पता लगाया जा सकता है:

हल्का पीला रंग

यदि आपका यूरिन हल्का पीला है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं। इस स्थिति में शरीर को अधिक हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसके अलावा हल्का पीला यूरिन किडनी की समस्या या डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। इसलिए जब यूरिन का रंग हल्का पीला हो, तो पानी की मात्रा बढ़ाएं और स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

गाढ़ा पीला रंग

गाढ़ा पीला रंग यह संकेत देता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो रहा है। यह तब होता है जब शरीर को पानी की कमी होती है। इस स्थिति में रोजाना 8-10 गिलास पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन की कमी पूरी की जा सकती है। हाइड्रेशन का ध्यान रखने से यूरिन का रंग सामान्य हो जाता है।

धुंधला या बादल जैसा यूरिन

यदि यूरिन का रंग धुंधला या बादल जैसा दिखता है, तो यह किसी गंभीर इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। धुंधला यूरिन ब्लैडर इंफेक्शन या किडनी की बीमारी की शुरुआत का लक्षण हो सकता है। ऐसे मामलों में यूरिन कल्चर टेस्ट कराना चाहिए और डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए, ताकि संक्रमण की सही स्थिति का पता चल सके और इलाज शुरू हो सके।

लाल रंग का यूरिन

यूरिन का लाल रंग कई बार आपकी डाइट के कारण हो सकता है, जैसे चुकंदर या रेड फूड कलर्स का सेवन। लेकिन अगर आपने ऐसा कुछ नहीं खाया है और फिर भी यूरिन का रंग लाल है, तो यह गंभीर हो सकता है। यह संकेत देता है कि यूरिन में ब्लड मिल रहा है, जो किडनी इंफेक्शन, आंतरिक चोट, या यहां तक कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत मिलें और जांच कराएं।

ब्राउन रंग का यूरिन

ब्राउन यूरिन आमतौर पर लिवर या गालब्लेडर में इंफेक्शन का संकेत होता है। यह पित्त की नली में ब्लॉकेज या चोट की वजह से भी हो सकता है। ब्लैडर इंफेक्शन भी ब्राउन यूरिन का कारण हो सकता है। इसलिए जब ब्राउन यूरिन दिखाई दे, तो डॉक्टर से संपर्क करके सही जांच करवाना बेहद जरूरी है।

ग्रीन-ब्राउन यूरिन

यह स्थिति कुछ दवाओं के सेवन या कलर्ड फूड्स की वजह से हो सकती है। अगर आप अधिक मात्रा में अंग्रेजी दवाएं ले रहे हैं या कलर्ड फूड्स का सेवन कर रहे हैं, तो यह यूरिन का रंग बदल सकता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा है और फिर भी यूरिन का रंग ग्रीन-ब्राउन हो रहा है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलना बहुत जरूरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *