आपने पौराणिक कथाओं में नवरात्रि के व्रत के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा? नौ दिन के इन व्रत के कारण हमारा तन और मन दोनों शांत रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत का संबंध सिर्फ अध्यात्मिकता से नहीं बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान आपकी बॉडी को ईटिंग हैबिट से ब्रेक मिलता है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं नौ दिन के इन व्रत के कारण मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है इसलिए ही, नवरात्रों के व्रत के दौरान लोग आसानी से वजन घटा और बढ़ा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं नवरात्रि के व्रत हमारे मेटाबॉलिज्म से किस तरह कनेक्टेड होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में।

नवरात्रि के व्रत हमारे मेटाबॉलिज्म से क्यों कनेक्ट होते हैं?

नवरात्रि के व्रत से बॉडी के मेटाबॉलिज्म का सीधा कनेक्शन होता है। यह साल में दो बार आते हैं जब मौसम में बदलाव आ रहा होता है ऐसे में हमारी बॉडी में कई बदलाव होते हैं और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है लेकिन इन दिनों के व्रत के कारण बॉडी को हील होने का समय मिलता है हमारी बॉडी जो एनर्जी खाना पचाने में लगाती है वो एनर्जी अब वातावरण के मुताबिक ढलने में लगाती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और हमारा एनर्जी लेवल बढ़ता है इसलिए कहा जा सकता है कि नवरात्रों की फास्टिंग मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है।

नवरात्रि में नौ दिनों से व्रत से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

लगातार नौ दिनों की फास्टिंग से बॉडी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। फास्टिंग के कारण हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को रेस्ट मिल पाता है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। फास्टिंग के दौरान बॉडी से टॉक्सिन्स निकलने से चेहरे पर भी निखार बना रहता है। बॉडी को हील होने का समय मिलता है और इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है लेकिन ये चीजें तभी काम करती हैं जब लाइट और हेल्दी चीजों का ही सेवन किया जाए।

नवरात्रि के व्रत के दौरान खानपान से जुड़ी न करें ये गलतियां

इन व्रत का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखेंगे इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें।

हल्की एक्सरसाइज करें

व्रत के दौरान लोग वर्कआउट करना बंद कर देते हैं लेकिन थोड़ा-बहुत वॉक या लाइट एक्सरसाइज जरूर करें नहीं तो आपका वेट बढ़ सकता है।

खान-पान का रखें खास ध्यान

इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखें नहीं तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

मेटाबॉल्जिम होगा इंप्रूब

इस तरह से नवरात्रि के उपवास से शरीर को फायदे होते हैं और मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है।

तली-भूनी चीजों से बनाएं दूरी

व्रत के दौरान तली-भूनी चीजें जैसी कचोड़ी या पकौड़ियों का सेवन न करें नहीं तो आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इसकी जगह कुट्टु की रोटी या समा व साबुदाने की खिचड़ी बनाकर खाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *