बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा। वे बहुत सी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें लेकर एक खबर सामने आई है कि वे कान की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आपकी बता दें कि वे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन की बीमारी से पीड़ित हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया।

Vestibular Hypofunction

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन कान से जुड़ी एक गंभीर समस्या होती है। इसे एक तरह का डिसऑर्डर कह सकते हैं। इसमें कान के अंदर वाले हिस्से में बुरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि कान के अंदर कनाल और नर्व्स पाई जाती है, जिसके अंदर फ्लूड भरने लग जाता है। इस बीमारी में कान की नसों पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण सुनने में काफी दिक्कत होने लगती है। इस वजह से वर्टिगो अटैक होता है।

इसके कारण

कान में अंदरुनी हिस्से में लिक्विड भरता है। बढ़ती उम्र भी इसका एक कारण है। अगर सिर में चोट लगे या थक्का जम जाए तो भी ये हो सकता है। दवाओं आदि के साइड इफेक्ट्स के कारण भी।

बचने के तरीके

अपनी लाइफस्टाइल को अच्छी करें। योगा, स्विमिंग, एरोबिक्स, साइकिलिंग और कई सारी फीजिकल एक्टिविटीज करनी चाहिए। शरीर में किसी भी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन इस बीमारी को उजागर कर सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *