टेस्टोस्टेरोन को एक सेक्स हार्मोन कहा जाता है। ये हार्मोन पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता जाता है और ये एक नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन यदि जवानी में ही आप इस दिक्कत से गुजर रहे हैं तो मुश्किल हो सकती है। यहां जानें इसके संकेतों को।

मांसपेशियों के विकास में कमी

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ही मांसपेशियों के विकास और ताकत में मदद करता है। यदि आपको ऐसा लगता है कि आपकी मांसपेशियों की ताकत कम हो रही है या आप वजन पहले की तरह नहीं उठा पा रहे हैं तो ये टेस्टोस्टेरोन की कमी का संकेत हो सकता है।

Sex Drive मे कमी

ये तो सभी को पता ही है कि टेस्टोस्टेरोन का सीधा प्रभाव पुरुषों की सेक्स ड्राइव पर पड़ता है। अगर आपको यौन इच्छा में कमी का अनुभव हो रहा है, तो ये टेस्टोस्टेरोन की कमी का संकेत हो सकता है।

Mood Swings और Depression

अगर इसका स्तर कम हो जाए तो मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। मूड स्विंग्स, चिंता, और अवसाद के लक्षण भी टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण हो सकते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Sleep Problems

नींद से संबंधित परेशानियां भी टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण हो सकती हैं। अनिद्रा या लगातार थकान का अहसास होने लगे तो ये संकेत है कि शरीर में टेस्टोस्टेरोन पर्याप्त मात्रा में नहीं है।

Fat near Belly

इस वजह से शरीर में फैट बढ़ने लगता है। खासतौर पर पेट के आसपास, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *