आजकल बहुत सी चीजों के लेकर नई-नई टर्म सामने आ रही हैं। इसी के चलते आपको बताते हैं कि जेन-जी के बीच ‘सिचुएशनशिप’ टर्म बेहद तेजी से पॉपुलर हो रही है। बहुत से लोगों को समझ ही नहीं आता है कि ये क्या बला है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Situationship

ये एक तरह का रिश्ता होता है जिसमें रिश्ता न तो पूरी तरह से दोस्ती का होता है और न ही सीरियर प्यार, इसे एक टेम्पोरेरी सिचुएशन के तौर पर देखा जा सकता है, जहां दोनों इंसान एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट तो होते हैं, लेकिन किसी भी तरह के कमिटमेंट से बचते हैं।

‘सिचुएशनशिप’ में शामिल लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं। इसमें अक्सर हेजिटेशन और अनसर्टेनिटी का माहौल बना रहता है। ऐसी स्थिती कई बार इंसान को चिंता में भी डाल देती है, क्योंकि एकतरफा प्यार या उम्मीदें रिश्ते की असलियत से मेल नहीं खा सकती हैं।

Clear Talk

इस बला से बचने के लिए जरूरी है कि शुरुआत से ही अपने इमोशन और थॉट को क्लीयर कर दें जिससे किसी तरह की कंफ्यूजन न हो और साथी से भी जरूर पूछें कि वो क्या चाहते हैं।

Limitations

अगर आप सीरियस रिलेशन रखने वाले इंसान हैं तो इस चीज में पड़ें ही न और अपने साथी को भी अपनी लिमिट्स के बारे में बता दें। इससे पहले ही सब क्लियर हो जाएगा।

Taking care of Emotions

जब आपको लगे कि आप किसी सिचुएशनशिप में फंस रहे हैं, तो अपने इमोशनल हेल्थ का ख्याल रखना शुरू करें। अनसेफ महसूस कर रहे हैं, तो आपको अपने रिश्ते को लेकर एक बार सोचना चाहिए।

Time Waste

किसी के साथ समय बिताने से पहले या रिलेशन में आने से पहले ये तय करलें कि आप इसे कब तक जारी रखना चाहते हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि ये रिश्ता किस दिशा में जा रहा है। अगर कुछ पॉजिटिव नहीं हो रहा है तो इस रिश्ते में वक्त बर्बाद न करें।

सबसे पहले आप

सबसे पहले अपनी खुशी और मेंटल हेल्थ को प्रायोरिटी पर रखें। अगर कोई रिश्ता आपको खुशी नहीं दे रहा है, तो उसे छोड़ने में ज़रा भी झिझक न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *