बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें रोटी की जगह चावल खाना पसंद होता है। चावल की खासियत ये होती है कि ये जल्दी बन जाते हैं और लोगों को इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। आपको बता दें कि बहुत से लोगों को लगता है कि चावल खाने से मोटापा बढ़ता है। यदि सही समय पर और सही मात्रा में चावल खाए जाएं तो ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। चावल इंसान के शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाता है, लेकिन फिर भी लोगों का मानना है कि चावल खाना ठीक नहीं है तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

चावल खाना सेहत के लिए ठीक या गलत

यदि दिन में एक बार से ज्यादा चावल खाते हैं तो ये हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि कितनी मात्रा में खा रहे हैं। जैसे कि चावल कौन से प्रकार का है और चावल के साथ आप किन चीजों का सेवन कर रहे हैं।

जो वेट लॉस करना चाहते हैं उन्हें दिन में 1 से 2 बार चावल खाने की सलाह दी जा सकती है, क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है। इससे ज्यादा चावल खाने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ जाएगी। यदि रोटी नहीं खा रहे हैं तो उसकी जगह एक कटोरी चावल दिन में 1 से 2 बार खा सकते हैं। सफेद चावल की जगह अगर आप ब्राउन या रेड राइस खाते हैं तो वे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि उनमें फाइबर, विटामिन बी, मिनरल्स जैसे- मैग्नीशियम और आयरन मौजूद होते हैं।

वेट लॉस के लिए थोड़ी सी मात्रा में दही जैसे प्रोबायोटिक के साथ चावल खा सकते हैं। इसे सब्जियों और प्रोटीन के साथ भी ले सकते हैं। साथ ही चावल को आप अपनी डाइट में शामिल करने के लिए इडली, डोसा या बिरयानी जैसी डिशेज भी कभी-कभी ट्राई कर सकते हैं। रेगुलर डाइट में ब्राउन राइस या रेड राइस का सेवन कर सकते हैं, इनमें पोषक तत्व और फाइबर सफेद चावल के मुकाबले ज्यादा होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *