आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो हद से ज्यादा सेंसेटिव होते हैं। वे जल्दी बीमार हो जाते हैं, छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान भी हो जाते हैं। इस वजह से उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे मेडिकल भाषा में ‘हाइपर सेंसटिव’ कहा जाता है।
हाइपर सेंसटिव इंसान वे होते हैं, जो किसी भी चीज को पूरी गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब ये चीज हद से ज्यादा हो जाती है तो लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ने लगता है। अक्सर लोग इसे मेंटल डिसऑर्डर मानते हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या सच में हाइपर सेंसटिव कोई बीमारी है?
Hyper Sensitive
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये इंसान का एक तरह का नेचर होता है, लेकिन जब ये सोशल, प्रोफेशनल और डेली लाइफ पर असर डालने लगे तो ये बीमारी बन जाती है। ये इंसान की सारी चीजों पर असर डालती है। फिर चाहे वे सुबह उठना हो या किसी के साथ रिलेशन में होने की बात हो।
लोग इतना Sensitive कैसे हो जाते हैं
इतना ज्यादा सेंसेटिव होने के पीछे एक नहीं और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए ज्यादा तनाव होना, किसी बात को लेकर परेशान होना या बार-बार किसी चीज के बारें में सोचते रहना। इन चीजों की वजहों से इंसान सेंसेटिव हो जाता है। कई बार पारिवारिक माहौल भी इंसान को ऐसा बना देता है। किसी भी तरह को लोग इस चीज का शिकार हो सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारियां भी व्यक्ति को ऐसा बना देती हैं।
