अंगूर खाना हर कोई पसंद करता, फिर वे चाहे बच्चा हो या बड़ा। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों का दिल ललचाता है। आपने काले या हरे अंगूर जरूर खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी लाल अंगूरों को चखा हो। आपको बता दें कि भारत में ये बहुत कम मिलते हैं, लेकिन बाहर लोग इसका बहुत सेवन करते हैं, वे इससे बनी रेड वाइन को भी पीते हैं। तो चलिए आज इसके फायदे जानते हैं।
Benefits of Red Grapes
लाल अंगूर एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और सेहत को बनाए रखते हैं। इनमें मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों के रिस्क कम हो जाते हैं। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें भारी मात्रा में आयरन और कैल्शियम भी मौजूद हैं।
लाल अंगूर के सेवन से दिल स्वस्थ रहता है। ये दिल की मसल्स को जोखिम और सूजन से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इससे बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसे डेली डाइट में शामिल कर अपने वजन पर कंट्रोल पा सकते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक एंजाइम जैसे फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रोल ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करते हैं। अल्जाइमर की समस्या का रिस्क कम होता है। कमजोर याद्दाश्त को ठीक किया जा सकता है। इसके सेवन से बढ़ते बच्चों के शरीर के विकास में मदद मिलती है।
