दूध को फर्मेंटेड कर दही को तैयार किया जाता है। दही को डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6, बी 12 जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। कहा जाता है कि जिन चीजों के फायदे होते हैं उसके नुकसान भी होते हैं, ऐसे ही दही के भी नुकसान हैं। यदि आप इन हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रहे हैं तो दही का परहेज करें। आप डॉक्टर से भी सलाह जरूर लें।
Arthritis
दही में कैल्शियम होता है, जो गठिया के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता। कैल्शियम हड्डियों के लिए वैसे तो अच्छा होता है, लेकिन अर्थराइटिस में यह जोड़ों में दर्द को बढ़ा सकता है। इसकी जगह छाछ का सेवन कर सकते हैं।
Asthma
अस्थमा के मरीजों को दही को अपनी डाइट से हटा देना चाहिए। डेयरी फूड्स अस्थमा के अटैक को ट्रिगर करते हैं।
Leukorrhea
जिन्हें ल्यूकोरिया यानी की ज्यादा वाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या है, उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
High Cholesterol
फुल फैट दही खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या और बढ़ सकती है। छाछ का सेवन करना ठीक रहेगा।
Constipation
दही को गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यदि आप गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसे डाइजेशन प्रॉब्लम से गुजर रहे हों तो दही का सेवन ना करें।
