कोकोनट मिल्क में हाई कैलरी और बहुत से विटामिन व मिनरल्स होते हैं। इसमें फैट, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, सेलेनियम होते हैं। इसकी वजह से ये इंसान के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद और दूध का एक अच्छा विकल्प भी माना जाता है।
ऐसे बनाएं Coconut Milk
इसे बनाने के लिए फ्रेश कोकोनट लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसे छोटे टुकड़ों में भी कर सकते हैं। इसके बाद मिक्सी में कटे हुए नारियल को डालें और पानी डाल दें। इसके बाद इसे कपड़े में डालें और अच्छी तरह निचोड़ लें। इसके बाद जो नारियल बचा है, उसके साथ भी फिर से वहीं करें। आपका कोकोनट का दूध तैयार है।
Coconut Milk के फायदे
आपको बता दें कि सैचुरेटेड फैट होने के बावजूद भी कोकोनट मिल्क दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने में शामिल करने से दिल की सेहत में सुधार करने में मदद मिल सकती है। नारियल का दूध रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे बार-बार खाने का मन नहीं करता और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य रखता है। इसके सेवन से त्वचा ग्लोइंग और जवां रहती है। अगर आप इसे बालों पर लगाएंगे तो आपके बाल चमकदार और स्मूद बनेंगे।
