नवरात्रि का सभी को इंतजार रहता है। हर कोई इन नौ दिनों बड़े धूमधाम और मन से माता की सेवा करता है। इन नौ दिनों माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता की मूर्तियों को बड़े प्यार से सजाया जाता है। ऐसे में बहुत से लोग उपवास भी रखते हैं। जो लोग व्रत रखते हैं, वे इन दिनों प्याज, लहसुन, गेहूं से बनी चीजें या दालों का सेवन नहीं करते।

इनके अलावा और बहुत सी चीजें हैं, जिनका सेवन व्रत में किया जा सकता है। उदाहर के लिए सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी, परांठे, पकौड़े, हलवा, सेंधा नमक, दूध से बनी मिठाई, साबूदाना, मखाना, ड्राई फ़्रूट्स आदि। ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं साबूदाना वड़ा, ये एक बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे व्रत में आराम से खाया जा सकता है।

यहां जानें सामग्री

1 कप साबूदाना,3-4 ठीक साइज वाले उबले आलू,1/2 कप मूंगफली,1/2 नींबू,2-3 टेबलस्पून सिंगाड़े/कूट्टू का आटा, जीरा, नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली का तेल

विधि

1 कप साबूदाना को रात पहले भिगो कर रखें। पानी हिसाब से डालें कि साबूदाना उसमें डूब जाए। अगली सुबह ये चैक करें कि उसके दाने क्रिस्टल की तरह क्लियर हो गए हैं या नहीं। साबूदाना न ज्यादा गला हो और ना ही कच्चा हो। इसके बाद कढ़ाई में थोड़ी सी मूंगफली को ड्राई रोस्ट करें। जब वे हल्का ब्राउन हो जाए तो छिलका उतार लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।

फिर एक बाउल में उबले हुए आलुओं को मैश कर लें। उसमें साबूदाना, दरदरी पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, कूट्टू/सिंगाड़े का आटा, नमक और नींबू का रस डाल लें। इसके बाद सभी का पेस्ट बना लें। उसके बाद टिक्की जैसी गोल शेप दें, बनाने के बाद उन्हें रख दें। कढ़ाई में तेल डालें और उसे गर्म होने दें। उसके बाद जो टिक्कियां बनाई थीं, वे इसमें डाल दें और कुरकुरा होने तक सेकें। जब तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकालकर दही और चटनी के साथ खालें।

साबूदाने का फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए साबूदाना फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम, और विटामिन-के होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है। पाचन क्रिया में भी ये मदद करता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में भी काफी मददगार है। ये ग्लूटेन-फ़्री और गैर-एलर्जिक होता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से इसे व्रत में खा सकते हैं। इसकी खिचड़ी और खीर भी बनती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *