बीते दिन डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज में आईएसएम डॉक्टर्स के लिए शुरु की गई नई क्रेडिट प्रणाली की पहली बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पंजाब बोर्ड के रजिस्ट्रॉर डॉ. संजीव गोयल और गुरु रविदास यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर सूद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। तीन चरणों में चलने वाले इस सैशन में NCISM के द्वारा नियुक्त डॉ नरिंदर सिंह तथा पंजाब से Controllor of examination के डॉ अंजू बाला तथा श्री वजिंदर जी मुख्य आब्जरवर के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा नीमा हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. फोगाट तथा हरियाणा नीमा वोमन फोरम की अध्यक्षा डा अंजू फोगाट विशेष तौर पर से उपस्थित हुई। सर्व प्रथम जलंधर नीमा शाखा के प्रधान डॉक्टर एस. पी डालिया ने मीटिंग की शुरूआत की तथा धनवंतरी पूजन के बाद मुख्य अतिथियों ने क्रेडिट प्रणाली के बारे में तथा इसमें आयी हुई समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

मंच का संचालन नीमा के पूर्व प्रधान रह चुके डॉक्टर सतबीर ने बहुत अच्छे ढंग से किया।

डॉ. परविंदर बजाज ने की सराहना
इसके बाद नीमा पंजाब के प्रधान और नीमा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. परविंदर बजाज ने कहा कि लंबे समय से प्रतिक्षित इस योजना को पंजाब में तथा सबसे पहले जालंधर में शुरु करने में केंद्र के प्रयत्नों की सराहना की। खासतौर पर NCISM के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा तथा पंजाब बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल के द्वारा किए गए प्रयासों का दिल से धन्यवाक किया।

डी.एवी आयुर्वेदिक कॉलेज के शामिल हुए
इसके बाद तीनों मुख्य वक्ताओं के तौर पर HOD डॉ. परवीन शर्मा, भगंदर के विभाग के HOD डॉ. दविंदर गुप्ता तथा पी.सी.ओ.डी की HOD डॉ. रिंपलजीत कौर ने अपने अपने विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर भली भांति दिया। इसके बाद जालंधर DAV आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल जी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि भविष्य में की जाने वाली कोई भी संगोष्ठी या मीटिंग में कॉलेज की ओर से पूरा-पूरा साथ दिया जाएगा। इसके साथ ही आज के इस पूरे कार्यक्रम की बागडोर प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में बखूबी से संभालते हुए नीमा पंजाब के महासचिव तथा नीमा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अनिल नागरथ ने बताया कि आज 114 सदस्यों ने पूर्ण 10 दस क्रेडिट स्कोर अर्जित किए।

मुख्य वक्ताओं को पौधा देकर किया गया सम्मानित
इसके बाद सभी मुख्य अतिथियों, मुख्य वक्ताओं तथा मुख्य प्रेषकों को स्मृति चिह्न के तौर पर फ्रेश पौधे देकर सम्मानित किया गया।

नीमा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विशाल भनोट भी उपस्थित हुए। अंत में जालंधर नीमा अध्यक्ष डॉक्टर एस. पी डालिया ने सभी अतिथिगण तथा नीमा सदस्यों का धन्यवाद किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
इस दौरान नीमा जालंधर के अध्यक्ष डॉ. एस.पी डालिया, नीमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परविंदर बजाज, नीमा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अनिल नागरथ, नीमा वुमेन्स फॉर्म जालंधर की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. नमीता जग्गी समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

