खूबसूरत दिखने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। सबसे अलग दिखना चाहते हैं। अगर किसी पार्टी में जाना हो तो सबसे पसंदीदा ड्रेस चुनते हैं, लेकिन अच्छे ड्रेस से मेल खाता सही मेकअप भी तो जरूरी होता है। वैसे मेकअप तो सारी महिलाएं करती हैं, पर एक सही मेकअप ही आपके आउटलुक को निखार सकता है।
त्वचा और बालों का खास ध्यान
कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो इन साधारण टिप्स की मदद से फंक्शन का आकर्षण बन सकती हैं। सुंदरता महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि हर महिला अपनी त्वचा और बालों का ध्यान रखें।
सही मेकअप का चुनाव
खूबसूरत सारी महिलाएं होती हैं पर चेहरे की खूबसूरती को थोड़ा सा मेकअप इस्तेमाल करके और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपको मेकअप करने का सही तरीका पता हो। बहुत बार ऐसा होता है कि महिलाएं मेकअप करने से पहले तय नहीं कर पाती कि किस तरह का मेकअप करना चाहिए।
मेकअप टिप्स
आंखों का मेकअप
पहली बात तो ये कि आंखों का मेकअप बहुत ही खास है। अच्छा आई मेकअप आपके पूरे लुक को बदल देता है। इसके लिए सबसे पहले आंखों का बेस तैयार करें और प्राइमर एवं फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद अगर चाहते हैं कि आपकी आंखें बड़ी दिखें तो लाइट आईशैडो का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखें बड़ी नजर आएगी। साथ ही आप काजल और आईलैशेज का भी इस्तेमाल करें।
मेकअप बेस
मेकअप बेस तैयार करना है तो सबसे पहले प्राइमर लगाएं। फिर चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं और फाउंडेशन का चुनाव हमेशा स्किन टोन से एक टोन ऊपर करें और फेस पाउडर लगाएं। गालों को हाइलाइट करने के लिए पीच ब्लश का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन लगाने के बाद गीले स्पंज को चेहरे पर डैब करें, जिससे फाउंडेशन अच्छे से ब्लेंड हो सके।
लिपस्टिक का चुनाव
जब भी लिपस्टिक का चुनाव करें तो ध्यान में रखें कि डे पार्टी है या नाइट पार्टी। डे पार्टी के लिए लाइट और न्यूड शेड्स की लिपस्टिक कैरी करें और नाइट पार्टी के लिए डार्क रेड, ब्राउन या फिर डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक। होठों के आकर्षण के लिए हल्के तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। इसके अलावा ज्यादा गहरे या चमकीले कलर लगाने से परहेज करें।
जब भी लिपस्टिक की रंगत चुनें तो त्वचा की रंगत को जरूर ध्यान में रखें। त्वचा की रंगत में पीलापन है तो नारंगी रंग की लिपस्टिक से परहेज करें। सांवली त्वचा में पीले रंग की लिपस्टिक से परहेज करें। गर्मियोंकी बात करें तो सामान्य त्वचा के लिए हल्के बेजान रंग बेहतर हो सकते हैं पर सांवली रंगत के लिए चमकीले रंग बेहतर होंगे। इसके बाद रात को होठों से लिपस्टिक हटाना बिल्कुल न भूलें। लिपस्टिक के बचे रंग होठों को सूखा कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
