इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पीड़ितों को चिकित्सा सहायता देने का भी ऐलान किया। पहलगाम में हुए इस हसले में निर्दोष लोगों की जानें चली गई। आईएमए ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये देश की मानवता और शांति के विरुद्ध किया गया एक निंदनीय काम है। उन्होंने कहा कि वे इस निर्मम हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले मासूम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

घायल लोगों को दी जाएगी चिकित्सा सहायता

आईएमए ने घोषणा की कि वे घायल लोगों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा और इसमें स्थानीय स्तर से लेकर देशभर के मेडिकल नेटवर्क के माध्यम से उपचार शामिल है। साथ ही आईएमए ने ये भी कहा है कि वे केंद्र और राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करेगा ताकि सभी घायल और पीड़ितों को तुरंत एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और कई घायल हो गए।

सर्वदलीय बैठक

वहीं इस हमले को लेकर केंद्र ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदम और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की थी। जिसमें पाकिस्तान को सख्त संदेश देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। भास्कर

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *