बहुत बार ऐसा होता है कि हमारी आंख अचानक से फड़कने लगती है और आंख फड़कने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। पर यहां पर मान्यताओं की बात नहीं बल्कि दूसरी बात करेंगे कि किस विटामिन की कमी से आंख फड़कती है। तो चलिए जानते हैं।
विटामिन बी 12
आंख फड़कने कारण है विटामिन बी 12 की कमी। वहीं, विटामिन डी की कमी से भी आंख फड़क सकती है। और कई बार नींद न लेने की वजह से भी थकावट होती है और फिर आंख फड़कने लगती है। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में क्या खाएं। आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। पालक, ब्रोकली, गाजर, चकुदंर, मशरूम, सेब, केला, संतरा, स्ट्रॉबेरी, एवोकाडो, अनार आदि चीजों को शामिल करें।
विटामिन डी के लिए खाएं ये चीज़ें
विटामिन डी की कमी को शरीर में पूरा करने के लिए धूप में बैठें। साथ ही अपनी डाइट में अंडे, दूध, दही, पनीर समेत डेयरी प्रोडक्ट् को शामिल कर सकते हैं।
लगातार आंख फड़कने पर करें ये
अगर आपकी आंख लंबे समय से लगातार फड़क रही है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं। और अगर कभी-कभी अचानक आंख फड़क रही हैं तो आंखों की हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से आंखों का फड़कना बंद हो सकता है। याद रखें कि आंख फड़कने के दौरान दर्द या आंख लाल हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
