लोगों को पानी के महत्व के बारे में बहुत बार जागरूक करने की कोशिश की गई है। वैस इस बार के वाटर डे की थीम ग्लेशियर संरक्षण थी जो दुनिया में मीठे पानी की आपूर्ति को बनाए रखने में ग्लेशियरों की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देता है।

पानी को साफ करेने के लिए RO

शहरों से लेकर गांवों तक भी आजकल पानी को शुद्ध करने के लिए RO का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों का लगता है कि RO का पानी सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन सच बताएं तो ऐसा नहीं है। लगातार RO का पानी पीने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

जरूरी खनिजों की समाप्ति

आजकल वैसे नल का पानी पीने योग्य नहीं होता, इसलिए लोग RO का इस्तेमाल करते हैं। RO ठीक तो है लेकिन ये आपको बहुत सी बीमारियां भी दे सकता है। आपको बता दें कि RO पानी में मौजूद कई जरूरी खनिजों को खत्म कर देता है। RO के पानी से दिल की बीमारी जैसे कि हार्ट अटैक या कोई और दिल की समस्या हो सकती है।

RO से खून की कमी

RO के पानी से शरीर में खून की कमी हो सकती है। फिर शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी और थकान की समस्या बढ़ जाती है। खून की कमी हाेती है तो शरीर को बहुत सी कठिनाईयां हो सकती हैं। रोजाना RO का पानी पीने से विटामिन बी12 की कमी हो जाती है। आपको बता दें कि विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है।

ब्लड प्रेशर होता है प्रभावित

जब RO के पानी में आवश्यक खनिजों की कमी हो जाती है तो शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगाड़ सकता है। अगर ये असंतुलन होता है तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और फिर आपको बेचैनी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में RO का पानी खतरनाक

अगर मां प्रेग्नेंसी में है और वे RO का पानी पीती हैं तो मां और बच्चे दोनों की सेहत को नुकसान हो सकता है। प्रेग्नेंसी में RO का पानी पीने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और प्रेग्नेंसी में कई दिक्कतें आ सकती हैं। इसीलिए कोशिश करें पानी को उबालकर पीएं।

WHO की चेतावनी

आपको बता दें कि WHO ने कुछ समय पहले ही RO के ज्यादा उपयोग को लेकर चेतावनी भी दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसारडब्ल्यूएचओ ने RO के ज्यादा उपयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में भी चेताया था। दूसरी तरफ कई डॉक्टर भी फिल्टर के बाद पानी को उबाल कर पीने की सलाह देते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *