उम्र बढ़ती है तो उसका सबसे पहले असर हमारे चेहरे पर दिखता है। इससे एक तो चेहरे की त्वचा ढीली होने लगती है और साथ ही फेस पर झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। फिर लोग स्किन को टाइट रखने के लिए तरह-तरह के महंगे एंटी एजिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और कुछ तो ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, लेकिन इसके बाद भी मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में इन चीज़ों को के साइड इफेक्ट भी दिखने लगते हैं।

इसलिए स्किन को यंग बनाए रखने के लिए घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इससे एक तो पैसे बचेंगे साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट्स से भी बच पाते हैं। स्किन से फाइन लाइन्स को दूर करना चाहते हैं तो कॉर्नस्टार्च की जरूरत होगी। इसे एंटी एजिंग क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही फेस का एक्सट्रा ऑयल कम करने और टैनिंग हटाने में भी मददगार है।

Cornstarch से anti-aging cream

एंटी एजिंग क्रीम बनाने के लिए एक कप में एक चौथाई हिस्से में कॉर्नस्टार्च डालें। इसके बाद एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं और फिर दो चम्मच दूध डालकर मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगा लें। कुछ आधे घंटे के बाद फेस वॉश कर लें। आप हफ्ते में दो बार ये नुस्खा अपना सकते हैं।

Cornstarch से Bronzer

जब भी हम मेकअप करते हैं तो उस दौरान हमें ब्रॉन्जर की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए आप कॉर्नस्टार्च से घर में ही ब्रॉन्जर बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच कॉर्नस्टार्च में दो चम्मच दालचीनी पाउडर अच्छी तरह से मिक्स करें। लीजिए आपका होममेड ब्रॉन्जर तैयार है।

ऑयली स्किन और टैनिंग से छुटकारा

कॉर्नस्टार्च की मदद से आप ऑयली स्किन और टैनिंग से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कॉर्नस्टार्च को मेकअप ब्रश की मदद चेहरे पर लगाएं, फिर आपका फेस ऑयल फ्री नजर आएगा। इसके साथ ही चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए एक चम्मच कॉर्नस्टार्च में एक चम्मच दही मिलाएं। फिर कुछ बूंदें गुलाब जल की मिक्स कर लें। फिर जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे फेस पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *