जब मेकअप हो जाता है तो लिपस्टिक उसमें शामिल होकर लुक को कंप्लीट करती है, लेकिन परफेक्ट लिपस्टिक लगाना भी एक कला है। हर कोई चाहता है कि उनके होंठों को सेलेब्स जैसा सुंदर लुक मिले इसलिए लिपस्टिक को होंठों पर सीधे नहीं लगाना चाहिए। ऐसे ही लिपस्टिक लगाते हैं तो लिपस्टिक में स्मूथ फिनिशिंग नहीं मिलती और न ही लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकती है। ऐसे में अगर होंठों को सेलिब्रिटी की तरह आकर्षक दिखाना चाहते हैं तो आपके लिए हम कुछ लिपस्टिक हैक्स लाएं हैं। इनकी मदद से आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

लिपस्टिक लगाने से पहले

लिपस्टिक लगाने वाली हैं तो सबसे पहले अपने होंठों को तैयार करें। होंठों को एक्सफोलिएट करें। ऐसा करते हैं तो लिप्स पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। एक्सफोलिएट करना जरूरी इसलिए है क्योंकि इससे लिप्स को स्मूथ बेस मिल सके। ऐसे में जब इसके बाद लिपस्टिक अप्लाई करेंगी तो आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

लिप्स पर पपड़ी पड़ने से ऐसे बचाएं

कुछ महिलाएं बताती हैं कि जब भी वे लिपस्टिक लगाती हैं तो कुछ समय बाद ही उनके होंठों पर पपड़ी आ जाती है। एक तो ये दिखने में अच्छी नहीं लगती है साथ ही आपका पूरा लुक भी खराब हो जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। लिप्स को हाइड्रेटेड करते हैं तो लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिक सकेगी।

लिप पर प्राइमर जरूरी

लिप्स पर सेलेब्स जैसी स्मूथ फिनिशिंग पाने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप प्राइमर जरूर लगाएं। चाहे तो आप कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं और ये लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले एक जरूरी स्टेप है। ऐसा करते हैं तो आपके होंठों के किनारे से लिपस्टिक नहीं फैलती और लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकेगी।

ट्रांसलुऐंट पाउडर

लिपस्टिक को ज्यादा देर तक टिकाने के लिए ट्रांसलुऐंट पाउडर का इस्तेमाल करें। ऐसा करते हैं तो आपकी लिपस्टिक सेट हो जाती है और फैलती नहीं।

लिपस्टिक छुड़ाने का सही तरीका

आपने लिपस्टिक लगाने का सही तरीका तो समझ लिया तो अब सही तरीके से हटाने के बारे में सीखें। इसके लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें, अगर ये नहीं है तो नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *