फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही से ये आदत खतरनाक साबित हो सकती है। हाल ही में अमेरिका की 41 वर्षीय जेमी समनांग के साथ कुछ ऐसा हुआ, जब उन्हें जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान गंभीर फंगल इंफेक्शन ‘रिंगवर्म’ हो गया। इस संक्रमण ने न केवल उनकी दिनचर्या बिगाड़ दी, बल्कि उन्हें भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

रिंगवर्म क्या है?

रिंगवर्म एक अत्यधिक संक्रामक फंगल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर त्वचा पर गोल और लाल चकत्ते के रूप में दिखाई देता है। यह संक्रमण पसीने से भीगे उपकरणों, गीले कपड़े और किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क से फैल सकता है। जेमी समनांग के मामले में, जिम में एब्स क्रंचर मशीन का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें यह समस्या हुई। शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी मच्छर ने काट लिया है, लेकिन बाद में लाल चकत्ते दिखाई देने लगे और इसमें पस भर गया।

रिंगवर्म के लक्षण

त्वचा पर गोल या रिंगनुमा लाल चकत्ते।

जलन और तीव्र खुजली।

दानों में पस का भरना।

स्किन का खुरदुरा या पपड़ीदार होना।

यदि इसका इलाज समय पर न किया जाए, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है और गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

रिंगवर्म से बचाव के उपाय

जिम में रिंगवर्म और अन्य फंगल इंफेक्शनों से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए:

जिम उपकरण का उपयोग करने से पहले और बाद में उन्हें अच्छे से सैनिटाइज करें।

हमेशा पूरी बाजू के कपड़े पहनें ताकि त्वचा सीधे उपकरण के संपर्क में न आए।

पसीने से भीगे कपड़े तुरंत बदलें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

अगर त्वचा पर किसी प्रकार के चकत्ते या खुजली के लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

रिंगवर्म का इलाज

रिंगवर्म का इलाज आमतौर पर एंटी-फंगल क्रीम या जेल से किया जाता है। गंभीर मामलों में डॉक्टर ओरल दवाइयां भी दे सकते हैं। इसके अलावा पर्सनल वस्तुएं जैसे तौलिया, कपड़े और बिस्तर को नियमित रूप से धोना जरूरी है, ताकि संक्रमण दूसरों तक न पहुंचे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *